इंतजार खत्म, जल्द ही इसरो पैनल विक्रम लैंडर की रिपोर्ट करेगा साझा

नई दिल्ली। इसरो के मिशन चंद्रयान को लेकर आज अहम रिपोर्ट जल्द ही सामने आ सकती है। चांद के जिस हिस्से पर विक्रम लैंडर क्रैश हुआ था, वहां शाम होने में अब महज दो दिन का समय बचा है। हालांकि इस क्रैश लैंडिंग के बाद भी इसरो ने अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं और लगातार लैंडर से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा है। ट्विटर पर इसरो ने एक ट्वीट करके लिखा है कि हमारे साथ खड़े रहने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम आगे भी अपना काम करना जारी रखेंगे, दुनियाभर में भारतीयों की उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश जारी रहेगी।

isro

ट्वीट कर कहा शुक्रिया

आधिकारिक रूप से इसरो की ओर से कहा गया है कि विक्रम लैंडर के बारे में हमारे पास अभी कोई अपडेट साझा करने के लिए नहीं है, ना ही कोई तस्वीर है। यह ट्वीट उन लोगों के लिए किया गया है, जिन्होंने इस पूरे मिशन के दौरान हमारा साथ दिया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसरो कमेटी जोकि लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाने की जांच कर रही है, जल्द ही इसकी वजह को लेकर अपनी रिपोर्ट साझा करेगी। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों के भीतर यह रिपोर्ट सामने आ सकती है। सूत्रों के अनुसार कमेटी कई बार आपस में मिल चुकी है और फाइनल रिपोर्ट को लगभग तैयार कर लिया गया है। कुछ दिनों के भीतर इस रिपोर्ट को मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

पीएम मोदी भी पहुंचे थे इसरो सेंटर

गौर करने वाली बात है कि इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाह लगी थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उन्‍हें उस दिन का इंतजार है जब लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा। पूरी दुनिया ने चांद पर उतरने की भारत की कोशिश को काफी सराहा है। पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों ने माना है कि भारत का यह मिशन पूरी तरह से नाकामयाब नहीं रहा है, बल्कि इसने शोध के कई दूसरे द्वार खोल दिए हैं।

कुछ दूरी से चूका

बता दें कि चंद्रयान 2 के तहत छोड़ा गया ऑर्बिटर अब भी चांद के चक्‍कर लगा रहा है। इसने ही 9 सितंबर को सबसे पहले लैंडर विक्रम की थर्मल इमेज खींची थी। इसके जरिए ही उस जगह का पता चल सका था जहां आज लैंडर मौजूद है। लैंडर विक्रम को सात सितंबर को चांद के साउथ पोल पर लैंड करना था लेकिन लैंडिंग से कुछ ही मीटर की दूरी पर इसका संपर्क ग्राउंड स्‍टेशन से टूट गया। इसके बाद से ही लगातार लैंडर से संपर्क की कोशिशें की जा रही हैं। 10 दिन बाद भी लैंडर विक्रम से कोई संपर्क नहीं हो सका है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+