Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इसरो ने शुरू किया ईओएस-3 उपग्रह को लॉन्च करने का काउंटडाउन, मौसम की जानकारी मिलने में होगी आसानी

नई दिल्ली, 11 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानि इसरो देश का पहले पृथ्वी पर निगरानी रखने वाला उपग्रह प्रक्षेपित करने जा रहा है। इसरो देश की आजादी से तीन दिन पहले उपग्रह GSLV-F10/EOS-03 लॉन्च करेगा। इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। उपग्रह को 12 अगस्त की सुबह 5.43 बजे लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इस मिशन के लॉन्चिंग की तैयारी आज सुबह 3.43 बजे कर दी गई है। दूसरे चरण के लिए जीएसएलवी-एफ10 में प्रोपेलेंट भरने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। इस उपग्रह के जरिए भारत को मौसम संबंधी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

Recommended Video

    ISRO ने चीन को दिखाई अपनी ताकत, प्रकाश के कणों पर भेजा मैसेज, ‘लक्ष्मण रेखा’ से देश की सुरक्षा
    eos 3

    इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण से भारत की अंतरिक्ष में ताकत और बढ़ेगी, साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप में बाढ़, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी। ईओएस-03 को अंतरिक्ष में जीएसएलवी एफ 10 रॉकेट के माध्यम से स्थापित किया जाएगा। यह उपग्रह रीयल टाइम तस्वीरें भेजेगा, जिससे धरती पर प्राकृतिक आपदा पर निगरानी रखी जा सकेगी। इससे ना सिर्फ कृषि बल्कि वानिकी, खनिज, विज्ञानर आदि से संबंधित जानकारी भी हासिल की जा सकेगी। गौर करने वाली बात है कि 28 फरवरी को इसरो ने इस साल का अपना पहला सफल मिशन लॉन्च किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+