'Aditya L-1 लैंग्रेज पॉइंट की ओर बढ़ रहा, PSLV का प्रक्षेपण सटीक', ISRO चीफ ने दी बधाई

सूर्य का अध्ययन करने के लिए मिशन पर भेजे गए आदित्यान के सफल प्रक्षेपण पर इसरो चीफ एस सोमानाथ से पीएसएलवी की प्रशंसा की। उन्होंन लॉन्च व्हीकल की टीम में शामिल साइंटिस्ट्स को बधाई दी है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को अपने पहले सौर मिशन की शुरूआत कर दी है। स्पेस साइंस के क्षेत्र में आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।

आदित्यान को सौर वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक कोरोनोग्राफी अंतरिक्ष यान है, जो पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-XL) के जरिए लॉन्च किया गया। ये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से लैंग्रेज पॉइंट (सूर्य और पृथ्वी के बीच वह क्षेत्र जहां आकर्षण एंवं प्रतिकर्षण बल बराबर हो) पर सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजा जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान है।ॉ

ISRI Chief on Aditya L1 Launch

आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो एस सोमानाथ ने पीएसएलवी की टीम की बधाई दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ ने कहा, "आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को एक अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया गया है। अंतरिक्षयान को सही कक्षा में स्थापित करने के लिए पीएसएलवी को बधाई देना चाहता हूं। पीएसएलवी ने बहुत ही सटीकता के साथ प्रक्षेपण किया है।"

'आदित्य एल1' के 125 दिनों में लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लैग्रेंजियन बिंदु 'एल1' के आसपास हेलो कक्षा में स्थापित किए जाने का लक्ष्य है। जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं तथा पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है। 'आदित्य एल1' सात पेलोड के साथ स्पेस में भेजा गया है।

अंतरिक्ष यान आदित्य एल1 को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को प्रक्षेपित कर दिया गया। इस ऐतिहासिक पल के लाखों लोग गवाह बने। इस अंतरिक्ष यान को सूर्य के बाहरी कक्षा के अध्ययन के लिए किया गया है। पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर 'एल1' (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर इसे स्थापित किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+