ISRO Chandrayaan 3 के लॉन्च को ऑनलाइन लाइव कैसे देखें? जानिए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) के चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च का समय करीब आ चुका है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई, 2023 को दिन के 2.35 बजे लॉन्च किया जाना है। आप इस लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी यहां दी जा रही है।

इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान -3 मिशन के लैंडर, रोवर और प्रपल्शन मॉड्यूल को ले जाने वाले एलएमवी-3 (लॉन्च व्हीकल मार्क - III) के प्रक्षेपण को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

isro chandrayaan 3 launch live

चंद्रयान- 3 के लॉन्च को ऑनलाइन लाइव ऐसे देखें
आप 14 तारीख को दिन के 2 बजे इस लिंक पर क्लिक करके भी चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं। या फिर आप hindi.oneindia.com पर भी इस मिशन से जुड़े लाइव अपडेट के लिए विजिट कर सकते हैं।

isro chandrayaan 3 launch live

इस तरह होगी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग
चंद्रयान-3 इसरो के चंद्रयान-2 मिशन की ही अगली कड़ी है। चंद्रयान-2 सितंबर, 2019 में चंद्रमा की सतह पर सौफ्ट लैंडिंग के अंतिम क्षणों में हार्ड क्रैश कर गया था। पहले वाले की तरह ही चंद्रयान-3 में भी एक लैंडर और एक रोवर जोड़ा गया है, जिसे प्रपल्शन मॉड्यूल के माध्यम से चंद्रमा के 100 किलोमीटर की कक्षा तक पहुंचाया जाएगा।

क्लब-4 में शामिल होगा भारत
मिशन का प्राथमिक लक्ष्य चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग कराना है। इसरो को यह सफलता मिलते ही भारत चांद की सतह पर अंतरिक्ष यान को सॉफ्ट लैंड कराने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले इस क्लब में अमेरिका, पूर्ववर्ती सोवियत संघ और चीन शामिल हैं।

isro chandrayaan 3 launch live

इजरायल और जापान हो चुके हैं नाकाम
भारत के पिछले प्रयास की तरह हाल के वर्षों में इजरायल और जापान की निजी अंतरिक्ष कंपनियां भी पृथ्वी के इस एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह पर किसी अंतरिक्ष यान को सुरक्षित उतारने की अपनी कोशिशों में नाकाम रह चुके हैं।

isro chandrayaan 3 launch live

लैंडर और रोवर दोनों अपने साथ कई तरह के अत्याधुनिक वैज्ञानिक पेलोड के साथ चंद्रमा की यात्रा पर जा रहे हैं। जब लॉन्च व्हीकल अपने प्रक्षेपण का काम पूरा कर लेगा तो प्रप्लशन मॉड्यूल चंद्रयान-3 मिशन को चांद की अंतिम कक्षा तक लेकर जाएगा। इस मिशन में एक ऐसा वैज्ञानिक पेलोड भी है, जो लैंडर के अलग होने के बाद चांद की कक्षा से ही अपना काम शुरू करेगा।

प्रप्लशन मॉड्यूल के इस वैज्ञानिक पेलोड का काम चांद की कक्षा से पृथ्वी के स्पेक्ट्रल और पोलरी मेट्रिक माप को अंजाम देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+