Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन 13 जुलाई को होगा लॉन्च, ISRO चीफ बोले- हम सॉफ्ट लैंडिंग में होंगे सक्षम

ISRO Launch Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 मिशन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मिशन लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरणों में हैं, जिसके बाद अब इसरो ने 13 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान 3 मिशन की लॉन्चिंग तारीख तय की है।

इसरो के चैयरमेन एस सोमनाथ ने सोमवार को कहा कि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रयान 3 के लॉन्च का दिन 13 जुलाई को फाइनल किया गया है।

Chandrayaan 3 launch

13 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इसरो अध्यक्ष ने चंद्रयान 3 के लॉन्च पर कहा कि हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। लॉन्च का दिन 13 जुलाई है, लेकिन यह 19 जुलाई तक जा सकता है।

इससे पहले 28 जून को एस सोमनाथ ने खुलासा किया था कि चंद्रयान 3 का परीक्षण पूरा हो गया है। इसी के साथ उन्होंने मिशन लॉन्च के लिए 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच संभावना जताई थी।

इसरो अध्यक्ष ने कहा मिशन की पूरी तैयारी

अपने बयान में इसरो अध्यक्ष कहा, "वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है और रॉकेट डिब्बे के साथ भी जुड़ गया है। लॉन्च की तारीख 12 से 19 जुलाई के बीच है और हम जल्द से जल्द संभावित तारीख बताएंगे।''

3 साल का इंतजार खत्म

इसरो प्रमुख ने इस मिशन के सफल होने पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक और बड़ी कामयाबी बताया है। आपको बता दें कि चंद्रयान-2 मिशन के करीब 3 साल के इंतजार के बाद एक बार फिर स्पेसशिप शिप चंद्रमा के लिए उड़ान भरने का तैयार है। 13 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च होगा, जो कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

जुलाई 2019 को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2

मालूम हो कि चंद्रयान-3 अगर इस बार चंद्रमा पर लैंडिंग करने में सफल रहता है तो भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। याद रहे कि 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था। जिसमें लैंडर विक्रम दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+