चंद्रयान 2 के लॉन्च से पहले इसरो ने ट्वीट करके पूछा दिलचस्प सवाल

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) चंद्रयान 2 की तैयारी में जुटा है और इसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी तैयारी एसएचएआर स्पेस पोर्ट में जोर-शोर से चल रही है। इस लॉन्च से पहले इसरो ने ट्वीट करके लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस ट्वीट में सवाल पूछा गया है कि आखिर चांद कहां से आया है? ट्वीट करके पूछा गया है कि आखिर इसमे से कौन सा सिद्धांत सही है, क्या कोई पांचवा विकल्प भी है, जिसके बारे में किसी ने ध्यान नहीं दिया। हम इन सवालों का और अन्य सवालों का जवाब चंद्रयान-2 के जरिए ढूढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। साउथ पोल रीजन में चांद पर यह दुनिया का पहला अभियान है।

isro

बता दें कि सोमवार की सुबह 2.51 बजे जीएसएलवी एमके 3 रॉकेट से चंद्रयान 2 को फायर किया जाएगा। इस पूरे मिशन की तैयारी चल रही है। यह चंद्रयान 2, 6 सितंबर को सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यह चांद की सतह, वातावरण, विकिरण और तापमान का अध्ययन करेगा। इसकी शुरुआत रविवार को सतीश धवन स्पेस पोर्ट से होगी जोकि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित है। इससे पहले इसरो ने 2008 में चांद मिशन की शुरूआत की थी, जिसे चंद्रयान नाम दिया गया था। यह मिशन काफी सफल रहा था, इस मिशन के दौरान चांद की सतह पानी की खोज की गई थी। चांद का दक्षिण पोल रीजन भारत के लिए काफी अहम है। यह इसलिए अहम है क्योंकि चांद पर पानी की उपस्थिति की और भी अधिक पुष्ट जानकारी मिल सकती है।

बता दें कि 15 जुलाई को जीएसएलवी एमके 3 रॉकेट चंद्रयान 2 को लेकर चांद की ओर जाएगा। चांद की सतह पर लैंड करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले चांद की सतह पर अमेरिका, रूस और चीन अपना यान भेज चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास नहीं उतरा है। बता दें कि चंद्रयान 2 का कुल वजन 3800 किलो है, इसपर कुल 1000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, यह जांच पर 52 दिन बिताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+