इसरो ने फिर दी गुड न्यूज, चंद्रयान-3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट
इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर कहा कि एलवीएम 3 एम4 रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग होकर चंद्रयान-3 ने पहली कक्षा पार कर ली है।
इसरो ने दुनिया भर में देश का मान बढ़ा दिया है। आज पूरे देश में चंद्रयान 3 की ही चर्चा हो रही है। वहीं, एलवीएम 3 एम4 रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग होकर चंद्रयान-3 ने पहली कक्षा पार कर ली है।
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि अंतरिक्ष यान की हेल्थ ठीक है। चंद्रयान की पहली ऑर्बिट मैन्यूवरिंग को सफलता पूर्वक पार कर लिया है। इसरो ने चंद्रयान-3 की पहली कक्षा को कामयाबी के साथ बदल दिया है। दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर ये बदलाव किया गया। इसकी लंबी दूरी को बढ़ाकर 42 हजार किलोमीटर किया गया है।

चंद्रयान-3 कक्षा में बदलाव करके अब 42 हजार किमी के ऑर्बिट में धरती के चारों ओर चक्कर काट रहा है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद एलवीएम-3 एम4 राकेट के जरिए अंडाकार कक्षा में प्रवेश कराया गया था।
बता दें कि इसरो ने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग की। इस मिशन के तहत चांद की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा। इस सफलता के मिलने के बाद भारत, अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के साथ शामिल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications