चंद्रयान-3 से लेकर गगनयान तक, जानें इस साल कौन-कौन से कीर्तिमान रचने वाला है ISRO
इसरो इस साल अपने तीन मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत मिशन चंद्रयान-3, गगनयान और आदित्य L-1 है। चंद्रयान-3 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

इस साल 26 मार्च को इसरो (Isro) ने अपने सबसे भारी रॉकेट LVM-3 को लॉन्च कर कीर्तिमान रच दिया है। इतना ही नहीं इस रॉकेट के जरिए वनवेब के 36 सैटेलाइट्स को भी अंतरिक्ष में छोड़ा गया। लेकिन इसरो(Isro) अब यहीं नहीं रुकने वाला है। 2023 के अंत तक कई ऐतिहासिक मिशन लॉन्च किए जाने हैं जो कि भारत के स्पेस सेक्टर की ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा। आइए जानते हैं Isro के 2023 के प्रमुख मिशन कौन कौन से हैं?
इस साल के मध्य तक चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग (Chandrayaan 3 launch date)
इसरो के चेयरमेन डॉ. एस सोमनाथ के मुताबिक चंद्रयान -3 (Chandrayaan 3)मिशन अपने अंतिम पड़ाव में है। यह पूरी तरह से एकीकृत है। अभी फिलहाल कुछ सुधार कार्य किया जा रहा है, और बहुत सारे सिमुलेशन और परीक्षणों आदि के माध्यम से मिशन को हर हाल में सफल बनाने की कोशिश की जा रही है। संभवतः इसका प्रक्षेपण इस साल के मध्य तक हो सकता है।
क्या है चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 मिशन जुलाई 2019 के चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है जिसका उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक रोवर को उतारना था। इसमें एक ऑर्बिटर और एक लैंडिंग मॉड्यूल होगा। हालांकि, इस ऑर्बिटर को चंद्रयान-2 जैसे वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित नहीं किया जाएगा। इसका कार्य केवल लैंडर को चंद्रमा तक ले जाने, उसकी कक्षा से लैंडिंग की निगरानी करने और लैंडर व पृथ्वी स्टेशन के मध्य संचार करने तक ही सीमित रहेगा।
आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग( Aditya L1 Launch Date)
आदित्य-एल1, भारत का पहला सौर मिशन, भी इस साल के मध्य में अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा। चौथे भारतीय ग्रह विज्ञान सम्मेलन में बोलते हुए, इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा कि आदित्य-एल1 एक बहुत ही अनूठी सौर अवलोकन क्षमता वाला मिशन साबित होगा जिसके लिए उपकरण पहले ही वितरित किए जा चुके हैं और इसरो उन्हें उपग्रह में एकीकृत करने की प्रक्रिया में है।
क्या है आदित्य-एल1 मिशन
आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट को धरती और सूरज के बीच एल1 ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। यानी सूरज और धरती के सिस्टम के बीच मौजूद पहला लैरेंजियन प्वाइंट. यहीं पर आदित्य-एल1 को तैनात किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सूर्य के बारे में अध्ययन करना है।
गगनयान मिशन (Gaganyaan Launch Date)
इसरो का गगनयान (Gaganyaan) मिशन साल 2023 के अंत तक या 2024 के शुरुआत तक लॉन्च हो सकता है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस मिशन के तहत तीन अंतरिक्ष मिशनों को कक्षा में भेजा जाएगा। इन तीन मिशनों में से 2 मानवरहित होंगे, जबकि एक मानव युक्त मिशन होगा।












Click it and Unblock the Notifications