इजरायली पीएम ने बताईं 5 वजहें, आखिर भारत क्यों है उनका खास साझीदार
इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू गले मिले।
तेल अवीव (इजरायल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय पर दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं। तेल अवीव में प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर उनका खास स्वागत किया गया। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली इजरायल यात्रा है। इसको खास बनाने के लिए इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू ने खास तैयारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए इजरायली पीएम खुद मौजूद रहे। पीएम नेतान्याहू ने इसके साथ ही अपना प्रोटोकॉल तोड़ा है।

इजरायल के तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू गले मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां शलोम कहा, वहीं इजरायली प्रधानमंत्री ने स्वागत है दोस्त कहा। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्री ने हाथ मिलाया और गले भी मिले। एयरपोर्ट पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने उन बातों का जिक्र किया जिनकी वजह से भारत उनका खास साझीदार है।
इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने कहा कि हम भारत को प्यार करते हैं और वहां की संस्कृति अतुल्य है। अपनी बात की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी के स्वागत में हिंदी में कहा कि आपका स्वागत है मेरे दोस्त। उन्होंने आगे कहा कि मुझे दोनों देशों के सहयोग पर पूरा भरोसा है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम भारत को प्यार करते हैं। इसकी संस्कृति, इतिहास, लोकतंत्र और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने गणित के सूत्र के जरिए भारत और इजरायल के संबंधों का व्याख्या की। इजरायली पीएम ने कहा कि हमारी सफलता का बेहद सरल फार्मूला है। इसमें I-स्क्वायर और टी-स्क्वायर मतलब भारतीय प्रतिभा और इजरायल की तकनीक का मतलब है आने वाला समय भारत-इजरायल गठबंधन का रहने वाला है।इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी उनके गर्मजोशी से स्वागत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री के रूप में मुझे यहां आने पर गर्व का अनुभव हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications