Israel-Palestine War: 'भारत के रुख पर बेतुका बयान', शरद पवार पर भड़के पीयूष गोयल

Israel-Palestine War: 7 अक्टूबर से शुरू हुई इजरायल-फिलिस्तीन जंग को 11 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध को लेकर पूरी दुनिया बंटी हुई है। इस बीच एनसीपी शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसके बाद अब एनसीपी चीफ भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, रविवार (15 अक्टूबर ) को एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुंबई में एनसीपी के कार्यक्रम को संबोधि कर रहे थे, जिसमें दौरान उन्होंने इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध पर अपनी बात कही। साथ ही भारत सरकार की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। जिस पर अब भाजपा नेता पीयूष गोयल ने निशाना साधा है।

piyush goyal slams sharad pawar

शरद पवार को गोयल ने घेरा

केंद्रीय मंत्री पीय़ूष गोयल ने शरद पवार के बयान पर पलटवार करते हुए अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट के जरिए उनको घेरा है। भाजपा नेता ने लिखा कि 'ये बहुत परेशान करने वाला है कि शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता इजरायल पर हुए आतंकी हमले पर भारत के रुख को लेकर बेतुके बयान देते हैं।"

पीयूष गोयल का बयान

उन्होंने आगे कहा, "दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद के खतरे की सभी रूपों में निंदा की जानी चाहिए। यह अफसोस की बात है कि वो व्यक्ति (शरद पवार) जो देश के रक्षा मंत्री और कई बार मुख्यमंत्री रहे हैं, वो आतंक से जुड़े मामले में इतना अनौपचारिक दृष्टिकोण रखते हैं।"

'कम से कम अब पहले राष्ट्र के बारे में सोचेंगे'

वहीं शरद पवार पर निशाना साधते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि "पवार जी उसी सरकार का हिस्सा थे जिसने बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाये और भारत की धरती पर आतंकी हमले होते हुए सोये रहे। इस सड़ी हुई मानसिकता को रोकना होगा। मुझे उम्मीद है कि पवार जी कम से कम अब पहले राष्ट्र के बारे में सोचेंगे।"

जानिए शरद पवार ने क्या कहा था?

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एनसीपी के एक कार्यक्रम में इजरायल-फिलिस्तीन जंग पर कहा कि भारत हमेशा फिलिस्तीन के साथ खड़ा है। यह पहली बार है जब भारत ने इजरायल को समर्थन दिखाया है। जवाहरलाल नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सभी फिलिस्तीन के साथ मजबूती से खड़े थे। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत को इजराइल का नहीं बल्कि फिलिस्तीन का साथ देना चाहिए। ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब पीएम मोदी ने इजराइल का साथ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+