Israel-Iran Conflict: इजराइल-ईरान संघर्ष के चलते भारतीय एयरलाइंस को हर दिन कितने का हो रहा नुकसान?
Israel-Iran Conflict: ईरान और इजराइल के बीच सैन्य संघर्ष ने भारत में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मिडिल-ईस्ट में चल रही टेंशन के चलते प्रमुख एयरलाइनों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं, वैकल्पिक हवाई क्षेत्र की तलाश कर रही हैं। इतना ही नहीं इस व्यवाधान से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
23 जून 2025 को कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद, ईरानी और फारस की खाड़ी के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है, जिससे भारतीय एयरलाइनों के लिए पश्चिम की ओर जाने वाला एक महत्वपूर्ण एयर स्पेस प्रभावी रूप से कट गया है। इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण यूरोप, मिडिल-ईस्ट और उत्तरी अमेरिका के लिए उड़ानें प्रभावित हुई हैं और भारतीय एयरलाइन्स को भारी वित्तीय घाटा हो रहा है।

पहलगाम हमले के बाद पहले ही पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों और एयरलाइंस के लिए अपना एयर स्पेस बंद किए जाने से भारतीय एयरलाइंस परेशानी और भारी नुकसान सह रही थीं। वहीं अब मिडिल-ईस्ट में एयर स्पेस बंद होने से भारतीय एयरलाइंस की चुनौतियां बढ़ चुकी है। इस व्यवधान के चलते इंडियन कॉर्मशियल फ्लाइट के रूट में परिवर्तन, देरी और पूर्ण निलंबन किया जा रहा है। इतना ही नहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के भी सख्त निर्देश है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, जहां संभव हो वहां मार्ग बदलें, और जब जोखिम अस्वीकार्य हो तो उड़ानें रद्द कर दें।
Air India ने पश्चिम की उड़ानें रद्द कीं, 30% विमान खड़े किए
भारत की नेशनल एयरलाइन, एयर इंडिया पर इस व्यवधान का सबसे बुरा असर पड़ा है। 24 जून, 2025 तक, एयरलाइन ने मध्य पूर्व, यूरोप और पांच ट्रांसअटलांटिक गंतव्यों - जिनमें मस्कट, शारजाह, अबू धाबी, दम्मम और दुबई शामिल हैं, के लिए सभी उड़ानों केू पूर्ण निलंबन की पुष्टि की। एयर इंडिया कि लगभग 30% विमान में खड़े हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्री प्रभावित होते हैं। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस, इसकी कम लागत वाली सहायक कंपनी जिसकी खाड़ी मार्गों पर मजबूत पकड़ है, ने मध्य पूर्व के 15 से अधिक शहरों के लिए उड़ानें रोक दी हैं। ये ऐसे समय में हुआ है जब गर्मी के मौसम में खाड़ी के देशों में बसे प्रवासी भारतीय अपने देश लौटते है।
इंडियन एयरलाइंस को कितने का हो रहा घाटा?
अमेरिका और यूरोप के लिए लंबी दूरी के मार्गों को मिस्र और उत्तरी अफ्रीकी हवाई क्षेत्र के माध्यम से बदल दिया गया है, जिससे उड़ान का समय एक घंटे से अधिक बढ़ गया है और ईंधन अधिभार लग रहा है जो जल्द ही टिकट की कीमतों में दिखाई दे सकता है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का अनुमान है कि इस बंदी से टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को परिचालन राजस्व में प्रतिदिन ₹10 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications