'ये हैं सच्चे मुसलमान, असली हीरो...', फिलिस्तीन को लेकर IAS शाह फैसल का ट्वीट वायरल, हो रही वाहवाही
IAS officer Shah Faesal on Israel-Palestine conflict: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी शाह फैसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हमेशा सोशल मीडिया पर अपने विचार बेबाकी से रखते हैं। इस बीच शाह फैसल ने फिलिस्तीन -इजराइल संघर्ष को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसको लेकर वो फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
इजराइल और हमास में जारी खूनी संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय मुसलमान द्वारा फिलिस्तीन का सर्मथन करने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी बहस पर बोलते हुए मुस्लिम आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने कहा कि, 'मानवता धर्म से ऊपर है और चूंकि आतंकवाद ने कभी किसी की मदद नहीं की, इसलिए यह फिलिस्तीन की भी मदद नहीं करेगा।' शाह फैसल उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने जम्म-कश्मीर से 370 हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

शाह फैसल ने एक यूजर को दिया करारा जवाब
असल में @samiullah Khan नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय मुसलमान बिना शर्त फिलिस्तीनियों लड़ाकों के साथ खड़े हैं, जो बहादुरी से इजराइली राक्षसों से अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं! जो कोई भी इजराइल के साथ खड़ा है, वो आतंकवाद का समर्थन कर रहा है। वह अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को आमंत्रित कर रहा है, इजराइल पूरी तरह से अवैध और अन्यायपूर्ण कब्जा है!'
'भारतीय मुसलमानों ने कभी हिंसा का समर्थन नहीं किया'
यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने लिखा, ''भारतीय मुसलमानों ने कभी भी मिडिल ईस्ट में हिंसा बढ़ने का समर्थन नहीं किया है। आज हमास द्वारा मारे गए निर्दोष इजराइलियों के भयावह दृश्य हर किसी का दिल तोड़कर रख देगा। आतंकवाद ने कभी किसी की मदद नहीं की है और यह फिलिस्तीनियों की भी मदद नहीं करेगा। धर्म से ऊपर मानवता है।''
Indian muslims have never supported the escalation of violence in Middle East.
The horrifying visuals of innocent Israelis #Israel killed by Hamas today break everyones heart. Terrorism has not ever helped anyone and it wont help Palestinians also.
Humanity above religion. https://t.co/sYSnhXy9Gp
— Shah Faesal (@shahfaesal) October 7, 2023
शाह फैसल की लोगों ने की तारीफ
शाह फैसल का ये ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, '' आप एक सच्चे भारतीय मुसलमान हैं। मुझे आप पर गर्व है शाह फैसल भाई।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''शाह फैसल हमारे असली हीरो हैं। वह एक पढ़ा-लिखा और उच्च योग्य व्यक्ति है, जिसका हम समर्थन करते हैं।''
Shah Faesel is our hero. He is a well read and highly qualified individual we support. So do our support to people like @MirYanaSY
— Vanamali (@1nemali) October 7, 2023
कुछ अन्य यूजर ने कहा, ''सही कहा, शाह फैसल भाई।'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''परफेक्ट, एकदम सही बात है।''
A true Bhartiya Muslim. Proud of you @shahfaesal bhai. 🙏🏻
— Varun Jamwaal (@VarunJamwaal) October 7, 2023
एक यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल, भारत हमेशा आतंकवाद के खिलाफ है, दुनिया भर के मुसलमानों को भारत से सीखना चाहिए कि अलग-अलग धर्मों और मान्यताओं के साथ हम कैसे शांतिपूर्वक रहते हैं। मैं अपने देश भारत से प्यार करता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications