फॉरेंसिक रिपोर्ट का दावा तीन हिस्सों में शूट हुआ ISIS का वीडियो
नई दिल्ली। पिछले दिनों आईएसआईएस का एक नया वीडियो रिलीज हुआ था और इस वीडियो में कुछ आतंकियों को भी देखा गया। इस वीडियो क जांच जुटी फॉरेंसिक एजेंसी की रिपोर्ट में तो यह एक पुराना वीडियो है जिसे कई टुकड़ों में शूट किया गया है।
जारी है वीडियो की जांच
इस वीडियो के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने इस वीडियो के बाद राज्यों की पुलिस को वीडियो में मौजूद युवाओं के बारे में जानकारी हासिल करने का निर्देश दिया। इस वीडियो के बारे में एनआईए के अधिकारी ने बताया है कि वीडियो की जांच जारी है। इस वीडियो का एक हिस्सा ऐसा है जिसे 10 माह पहले शूट किया गया था। वहीं वीडियो के कुछ हिस्सों को हाल ही में शूट किया गया है।
तीन हिस्सो में आईएसआईएस का वीडियो
वीडियो की सत्यता के लिए हुई शुरुआती जांच के मुताबिक वीडियो को तीन हिस्सों में शूट किया गया है। वीडियो का पहला हिस्सा जिसमें आतंकी बाबा साजिद नजर आया है वह 10 माह पहले शूठ हुआ है। सितंबर 2015 में इंटेलीजेंस एजेंसीज ने बाबा साजिद की मौत की पुष्टि की थी।
वीडियो का अगला हिस्सा है जिसमें अबु सलाह और अबु राशिद नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में फहाद शेख नजर आता है। फहाद महराष्ट्र का है।
कड़ा संदेश देने की कोशिश करता आईएसआईएस
अधिकारियों की मानेंतो साफ नजर आता है कि इस वीडियो को तीन हिस्सों में शूट किया गया है। इस वीडियो के जरिए आईएसआईएस यह संदेश देने की कोशिश की है कि इस आईएसआईएस में कई भारतीय शामिल हो चुके हैं।अधिकारियों की मानें तो यह सिर्फ एक प्रपोगेंडा वीडियो है और सिर्फ यह बताने के लिए है कि भारतीय आईएसआईएस में शामिल हैं। साथ ही वीडियो के जरिए एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है।













Click it and Unblock the Notifications