ISIS video: दी बाबरी, कश्मीर, गुजरात का बदला लेने की धमकी
नई दिल्ली। कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस ने नया वीडियो जारी किया है जिसमें उसने भारतीयों को धमकी देते हुए कहा है कि आईएस भारत से कश्मीर, बाबरी मस्जिद, गुजरात और मुजफ्फरनगर का बदला लेगा। यह वीडियो 22 मिनट का है और अरबी भाषा में हैं।
भारत के बड़े मंदिरों पर हमला करने की फिराक में ISIS
गौर करने वाली बात ये है कि इस वीडियो में जो धमकी दे रहा है वो इंडिया का छात्र फहद शेख बताया जा रहा है जो कि मुंबई के ठाणे का रहने वाला है और वो पेशे से इंजीनियर है। खबर है कि वो साल 2014 में भारत छोड़कर सीरिया चला गया था और वहां वो आतंकवादियों के खेमे में शामिल हो गया है।
जेएनयू का फायदा उठाने को तैयार था आईएसआईएस
अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक शुक्रवार को जारी वीडियो में आतंकी फहद शेख ने कहा है कि हम लोग बाबरी मस्जिद और कश्मीर, गुजरात और मुजफ्फरनगर में मुसलमानों की हत्या का बदला लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications