रघुराम राजन को मिली 'ISIS583848' से जान से मारने की धमकी
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को एक संदिग्ध मेल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है। मुंबई पुलिस रघुराम को भेजे गये इस मेल की जांच कर रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि यह मेल के तार आईएसआईएस से जुड़े हो सकते हैं।

डीएनए न्यूज के मुताबिक रघुराम राजन को उनके जीमेल अकाउंट पर पिछले महीने isis583848 के पते से धमकी भरा एक मेल प्राप्त हुआ है। माना जा रहा है कि यह मेल आईएसआईएस की ओर से भेजा गया है।
गौरतलब है कि आईएस अपने घिनौनी आतंकी घटनाओं के लिए दुनियाभर के लिए एक खतरा बन गया है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या मेल हकीकत में आईएस की ओर से ही भेजा गया है या फिर किसी शरारती तत्व की हरकत है।












Click it and Unblock the Notifications