आतंकी अबू यूसुफ ने अफगानिस्तान भागने की बनाई थी योजना, इसलिए फेल हुआ प्लान
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धौलाकुआं से आईएसआईएस के आतंकी अबू यूसुफ को गिरफ्तार किया है। आतंकी अबू यूसुफ देश में कई जगहों पर हमले की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार हुए आतंकी अबू यूसुफ को 8 दिन के रिमांड पर बलरामपुर लाया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि, आतंकी यूसुफ पत्नी और चार बच्चों के साथ अफगानिस्तान भागने की योजना बनाई थी। जिसके लिए उसे पासपोर्ट भी बनवा लिए थे।
Recommended Video

दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आईएसआईएस आतंकी अबू यूसुफ अफगानिस्तान खुरासान में जाकर हिजरत की योजना बना रहा था। उसने पत्नी और चार बच्चों का पासपोर्ट भी बनवा लिया था। अबू हुजैफा अल बाकिस्तानी के मारे जाने के बाद उसकी योजना टल गई थी। आतंकी को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के बढ़या भैंसाही गांव ला रही है।
उधर उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि दिल्ली से पकड़े गए आईएसआईएस आतंकी अबू यूसुफ का उत्तराखंड से कोई लिंक अभी तक नहीं पाया गया है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) भारत में अपने नापाक मंसूबों को लंबे समय से अंजाम देने की फिकार में है। वह लगातार युवाओं के दिमाग में जहर घोलने की कोशिश कर रहा है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकी अबू युसूफ के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद शुक्रवार रात को पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। जहां फायरिंग के बाद यूसुफ का गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर में 15 किलो आईईडी बरामद किया। इसे एनएसजी की टीम ने डिफ्यूज किया। आतंकी अबू युसूफ ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि उसका दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले को अंजाम देने का प्लान था।












Click it and Unblock the Notifications