पुणे से गिरफ्तार युवक, सीरिया जाकर ISIS में होना चाहता था शामिल

पुणे। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और इंटेलीजेंस ब्‍यूरो (आईबी) की ओर से चलाए गए ज्‍वाइंट ऑपरेशन में कर्नाटक के भटकल के रहने वाले युवक को पुणे से गिरफ्तार किया है। यह युवक सीरिया जाकर आईएसआईएस में शामिल होने
की फिराक में था। मंगलवार की सुबह इस युवक को गिरफ्तार किया गया है।

karnataka-youth-arrested-from-pune-isis

इस व्‍यक्ति की पहचान अब्‍दुल रऊप के तौर पर हुई है और इसकी उम्र करीब 34 वर्ष है। बताया जा रहा है कि रऊफ एयर इंडिया की फ्लाइट से पहले दुबई और फिर वहां से सीरिया के लिए रवाना होने की फिराक में था।

सीरिया में आईएसआईएस ने किया मस्टर्ड गैस से हमला

गृह मंत्रालय की ओर से रऊफ के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर यानी एलओसी जारी की गई थी। सूत्रों का कहना है कि रऊफ का नाम उस समय आया जब वह आईएसआईएस के कुछ आतंकियों के साथ इंटरनेट पर चैट कर रहा था।

फिलहाल कई सुरक्षा एजेंसियां रऊफ से पूछताछ कर रही हैं। इसके बाद उस एनआईए के हवाले कर दिया जाएगा। अब तक करीब 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जो एक आतंकी संगठन जानूद-उल-खलीफा-ए-हिंद के नाम पर आईएसआईएस के लिए काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+