नौकरी और पैसे का लालच, ISIS का युवाओं के लिए नया फॉर्मूला
कोच्चि। पिछले दिनों सऊदी अरब ने केरल के कुछ युवाओं को भारत वापस भेजा था जो आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए आकर्षित थे। जांच में यह बात सामने आ रही है कि केरल के युवाओं को अपने संगठन के लिए आकर्षित करने के मकसद से आईएसआईएस ने एक नए फॉर्मूले को तलाशा है।

युवाओं को ज्यादा पैसे और अच्छी नौकरी के ऑफर के दम पर आईएसआईएस उन्हें संगठन में शामिल कर रहा है।
केरल की पुलिस ने पिछले दिनों रियाब-उल-रहमान नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जो जांच की उसके मुताबिक आईएसआईएस केरल के युवाओं को संगठन का हिस्सा बनाने के लिए उन्हें अच्छी जॉब का ऑफर दे रहा है।
केरल पुलिस ने जिस रियाब-उल-रहमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है माना जा रहा है वह सीरिया में आईएसआईएस के साथ है। पुलिस अब कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है जिनमें यूएई से भारत वापस भेजे गए कुछ युवा भी शामिल हैं।
केरल की पुलिस को अपनी जांच में इस बात का पतास लगता है कि दो हिंदु युवक भी आईएसआईएस के लिए आकर्षित हुए थे। इन दोनों को बताया गया था कि इन्हें अच्छी नौकरी भी मिलेगी जो काफी ज्यादा सैलरी वाली होगी। लेकिन यह सब उन्हें तब मिलेगा जब वह सीरिया में जाकर काम करेंगे।
केरल की पुलिस ने जिस रियाब-उल-रहमान नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है वह आईएसआईएस के लिए एक अहम रिक्रूटर है। रियाब पिछले कुछ दिनों से लापता है और पुलिस को शक है कि वह इस समय सीरिया में है।












Click it and Unblock the Notifications