Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी और डोवाल की केमेस्‍ट्री से डरी ISI, दाऊद को बांग्‍लादेश लाने की तैयारी!

बेंगलुरु। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम कहां है इस बारे में हर तरफ बातें होने लगी हैं। अंडरवर्ल्‍ड डॉन उसी समय से गायब है जिस समय से नरेंद्र मोदी ने देश की कमान और अजित डोवाल ने देश के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का जिम्‍मा संभाला है। अब आईएसआई दाऊद को बांग्‍लादेश शिफ्ट करने की तैयारी में है।

dawood ibrahim

दाऊद इब्राहिम का करीबी रऊफ गिरफ्तार

मुंबई ब्‍लास्‍ट को अंजाम देने वाला अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम जो अभी तक पाकिस्‍तान में मौजूद है और अब इस बात के सुबूत भी मिल रहे हैं कि उसका बांग्‍लादेश के साथ भी गहरा नाता है।

पिछले दिनों ढाका में अब्‍दुर राऊफ दाउद को गिरफ्तार किया है। उसका हाथ में आना कई मायनों में काफी खास है। रउफ, दाऊद का एक खास आदमी है।

पांच माह पहले इंटेलीजेंस ब्‍यूरो के अधिकारियों ने दाऊद इब्राहिम बौर आईएसआई के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्‍ट किया था। बांग्‍लादेश में मौजूद आईएसआई के अधकारियों के साथ दाऊद की बातचीत के बाद ही रऊफ को गिरफ्तार किया गया।

आईएसआई की कोशिश थी कि वह दाऊद को बांग्‍लादेश में शिफ्ट कर दे। दाऊद का बांग्‍लादेश के साथ जो नाता है वह कोई नया नहीं है।

दाऊद ने इस देश में भी अपना नेटवर्क तैयार कर लिया है इस बारे में पहला इशारा वर्ष1995 में मिला था। पाक को इस बात का अहसास हो गया था कि बांग्‍लादेश उसके लिए काफी अहम देश साबित हो सकता है और यहां से वह भारत को आसानी से निशाना बना सकता है।

दाऊद की फेवरिट जगह बांग्‍लादेश

डी नेटवर्क के बांग्‍लादेश में स्‍थापित होने की वजह से दाऊद कई बार ढाका आया। अमेरिका ने 9/11 के बाद जब पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तो उस समय दाऊद ने अपना काफी समय बांग्‍लादेश में बिताया।

अमेरिका ने जब उसे एक आतंकी घोषित कर दिया उस समय भी दाऊद बांग्‍लादेश आता-जाता रहा तब तक जब तक कि उसके खिलाफ अमेरिका से उठ रही आवाजें कम नहीं हो गई। भारतीय एजेंसियों ने जब उसकी और आईएसआई अधिकारी के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया तब वह फिर एक बार बांग्‍लादेश में ही था।

इस बातचीत में आईएसआई अधिकारी की ओर से उसे इस बात के लिए भरोसा दिलाया जा रहा था कि उसे बांग्‍लादेश में सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया जाएगा।

आज हालत यह है कि बांग्‍लादेश में डी कंपनी का नेटवर्क बहुत ही मजबूत हो गया है। बांग्‍लादेश में मौजूद इसका नेटवर्क कंपनी के लिए काफी रकम इकट्ठा कर रहा है। फेक करेंसी के जरिए बांग्‍लादेश में मौजूद दाऊद के नेटवर्क ने काफी पैसे कमाए। यह वही समय था जब भारत में जाली नोटों की बाढ़ सी आ गई थी।

सिर्फ इतना ही नहीं बांग्‍ला देश का नेटवर्क भारत की वजह से दाऊद के लिए काफी खास है। आईएसआई जो बांग्‍लादेश के लिए दाऊद को मदद करती आ रही थी वह आगे भी उसकी मदद करती रहेगी। आईएसआई ऐसा दो मकसद से करेगी एक तो डी गैंग के लिए एक सुरक्षित ठिकाना तलाशना और दूसरा नकली नोटों के बाजार को और आगे बढ़ाना।

बीजेपी सरकार से चिंता में ISI

जब से बीजेपी की सरकार केंद्र में आई है तब से ही वह किसी न किसी मौके पर इस बात को लेकर अपनी मंशा जाहिर करती रही है कि उसे दाऊद को पकड़ना है।

दाऊद को इसी वजह से कभी पाक के बाहर भेजा गया तो कभी उसे पाक में लाया गया। करीब पांच माह पहले दाऊद ढाका में था और आईबी को आईएसआई के साथ दाऊद की बातचीत के जो सुबूत मिले हैं उससे सिर्फ इसी बात का इशारा मिलता है कि वह किसी भी तरह से दाऊद को बांग्‍लादेश भेजने को बेकरार है।

दाऊद पर भारतीय एजेंसियों का रवैया दिन पर दिन सख्‍त होता जा रहा है। इस बात के भी संकेत मिले हैं कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

इस बात ने आईएसआई के लिए मु‍श्किलें और बढ़ा दी हैं। दाऊद आईएसआई के लिए कितना खास है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी कमाई का 40 प्रतिशत हिस्‍सा आईएसआई के साथ शेयर करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+