इशरत जहां केस में शाह को मिली क्लीन चिट से मोदी को मिली राहत

चुनावी माहौल में शाह को मिली ये राहत भाजपा बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है। शाह के खिलाफ कोर्ट के सामने कोई सबूत मौजूद न होने पर क्लीन चिट दी गई। शाह को मिली इस क्लीन चिट ने न केवल शाह को राहत दी है ब्लकि मोदी को भी सकून दिया है। इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ को लेकर उनपर हमेशा से उंगलियां उठती रही थी, लेकिन आज कोर्ट से मिली इस राहत के बाद शाह के साथ-साथ मोदी ने भी चैन की सांस ली है।
आपको बता दे कि 15 जून 2004 को इशरत जहां नाम की 19 साल की युवती को गुजरात पुलिस क्राइम ब्रांच ने आतंकवादियों के साथ होने के संदेह में एनकांउटर कर दिया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि इशरत के दोस्त लश्कर ए तयबा के आतंकवादी थे जो गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश रच रहे थे।
पढ़ें-ये सात अधिकारी चाहें तो नींद हराम कर सकते हैं मोदी की
इस सूचना के बाद पुलिस ने इशरत जहां समेत उनके दोस्तों का एनकाउंटर कर दिया था। इस एनकाउंटर ने राजनीतिक तूल ले लिया था। कई राजनीतिक दलों ने इसे गुजरात पुलिस की ज्यादती बताते हुए गुजरात सरकार पर निशाना साधा था और मोदी और उनके सिपेसलाहकार अमित शाह के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी
इतना सब होने के बाद अमित शाह और गुजरात सरकार को राहत देने वाले कोर्ट के फैसले पर भाजपा ने अपनी हमला कांग्रेस के खिलाफ तेज कर दिया है। भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा को पहले से पता था कि यह फैसला उनके पक्ष में आएगा। सीतारमण ने कहा कि यह अमित शाह और नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यह षड़यंत्र रचा था। कोर्ट के इस फैसले ने कांग्रेस की साजिश को बेनकाब कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications