ईशा कोप्पिकर ने बताई आपबीती- एक सुपरस्टार ने की थी अकेले में मिलने की मांग, कई लोगों ने किया गलत ढंग से टच
मुंबई। बॉलीवुड में 'खल्लास गर्ल' के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। वो अपने होटल के कारोबार में व्यस्त हैं और मदरहुड एंज्वॉय कर रही हैं। ईशा वेब सीरीज से फिर से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड में अपने संघर्षों का जिक्र किया है। उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। ईशा के मुताबिक एक सुपरस्टार ने उन्हें अकेले मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन वह उसके चक्कर में नहीं आईं। पिंकविला से खास बातचीत में ईशा ने कहा कि उन्हें एक प्रोडयूसर ने फिल्म के मेन लीड के अभिनेता की 'गुड बुक्स में शामिल होने' के लिए कहा था। ईशा कोप्पिकर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने एक्टर को फोन किया, तो उन्होंने उसे अकेले आने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने प्रोडयूसर से कहा कि उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए कास्ट करना चाहिए।' कोप्पिकर ने यह भी कहा कि बाद में उन्हें रोल नहीं मिला और उन्होंने उस एक्टर के साथ कभी काम नहीं किया।

15-16 साल भी नहीं थी उस वक्त ईशा की उम्र, उन्होंने ये दिया था जवाब
ईशा कोप्पिकर ने कहा, ‘एक निर्माता ने मुझसे कहा, 'फिल्म बन रही है। इस अभिनेता को बुलाओ, तुम्हें अभिनेताओं की गुड बुक्स में रहने की जरूरत है।' तो, मैंने उन्हें फोन किया। उन्होंने मुझे डबिंग के बीच में मिलने के लिए कहा। ‘उसने पूछा, किसके साथ आ रही हो?' मैंने कहा, ‘अपने ड्राइवर के साथ' तब वह बोला- अकेले आना, किसी को साथ मत लाना।' उस वक्त मैं 15-16 साल की भी नहीं थी। लेकिन मुझे समझ आ रहा था कि क्या हो रहा है। इसलिए मैंने कहा, 'मैं कल फ्री नहीं हूं। आपको बाद में बताती हूं।'

कुछ बड़े लोगों ने गलत तरीके से टच किया
ईशा ने बताया, 'इस घटना के तुरंत बाद मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि उन्हें मेरे टैलेंट पर मुझे कास्ट करना चाहिए। एक रोल के लिए मुझे ये सब काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।' साथ ही ईशा ने ये भी बताया कि उन्हें कई बार कुछ बड़े सेक्रेटरियों ने गलत तरीके से भी छुआ है। जिसकी बाद उन्होंने आत्मरक्षा की शुरुआत की है।

कई बार फिल्मों से रिप्लेस करवाया गया
ईशा कोप्पिकर के अनुसार, 'कई बार ऐसा हुआ कि मुझे फिल्म मिलते-मिलते रह गई क्योंकि प्रोड्यूसर या एक्टर ने अपनी रिश्तेदार या करीबी को फिल्म दे दी। कई बार तो एक्टर्स ने अपनी गर्लफ्रेंड्स के लिए भी मुझे फिल्मों से रिप्लेस करवाया है। मेरा करियर कई बार नेपोटिज्म का शिकार हुआ है।'

वर्कफ्रंट पर ईशा कोप्पिकर
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा हालिया रिलीज़ वेब सीरीज़ 'लवली दा ढाबा' में दिखीं थीं। फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार 'शबरी' और 'हैलो डार्लिंग' जैसी फिल्मों में दिखाईं दी थीं। ईशा ने 'फिजा' से अभिनय में डेब्यू किया था।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications