हार्दिक पांड्या से जुड़े सवाल पर भड़कीं ईशा गुप्ता, बोलीं- किसने कहा वो मेरा दोस्त है?

नई दिल्ली। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक विवादित बयान के चलते बुरी तरह घिरे हैं। कॉफी विद करण में उनके बयान को महिला विरोधी बताकर उन्हें न सिर्फ ट्विटर पर ट्रोल किया गया बल्कि बीसीसीआई द्वारा उनके मैच पर मामले की जांच होने तक बैन लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों का ध्यान उनसे जुड़े लोगों पर भी जा रहा है। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी है। माना जाता है कि ईशा एक समय में हार्दिक के साथ रिलेशन में थीं।

हार्दिक से जुड़े सवाल पर भड़कीं ईशा गुप्ता

हार्दिक से जुड़े सवाल पर भड़कीं ईशा गुप्ता

मुंबई में किसी कार्यक्रम में पहुंचीं ईशा से जब ये पूछा गया कि- महिलाओं पर आपके दोस्त हार्दिक पांड्या की अभद्र टिप्पणी पर आप कुछ कहना चाहेंगी? इस पर ईशा बुरी तरह भड़क गईं और बोली आपसे किसने कहा है कि वो मेरा दोस्त है?

ईशा ने महिलाओं को बताया पुरुषों से बेहतर

ईशा ने महिलाओं को बताया पुरुषों से बेहतर

हार्दिक के बयान के बारे में कुछ कहने की जगह ईशा ने कहा कि सबसे पहले तो महिलाओं को खुद को पुरुष के कंपेयर करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि वे उनसे हर मायने में बेहतर हैं। मैं किसी को बुरा फील नहीं कराना चाहती लेकिन आप पुरुष बच्चे क्यों नहीं पैदा कर लेते? हम औरते हम माह पीरियड्स के दर्द को झेलती हैं, ऑफिस जाती हैं घर संभालती हैं। जब ये सब कर पाएंगे तो आप मर्द भी सुपीरियर हो जाएंगे।

क्या था हार्दिक का विवादित बयान?

क्या था हार्दिक का विवादित बयान?

कॉफी विद करण पर पहुंचे हार्दिक पांड्य ने काफी खुल कर अपने रिलेशंस पर बात की और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं। उन्होंने ये तक कह डाला की जब उन्होंने पहली बार अपनी वर्जिनिटी लूज की थी तो घर आकर मां बाप को बताया था कि- मैं आज कर के आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+