Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईशा अंबानी की शादी के लिए उदयपुर पहुंची हिलेरी क्लिंटन, देखिए कौन-कौन सितारे आए नजर

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गई हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में होगी।

Isha Ambani Wedding

उदयपुर। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गई हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में होगी, लेकिन शादी के पहले मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम उदयपुर में किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार सुबह से ही सितारों ने उदयपुर पहुंचना शुरू कर दिया। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन दोपहर उदयपुर पहुंचीं। उनके अलावा बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे ईशा-आनंद के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा-पूजा शेट्टी देवड़ा, नवविवाहित प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सचिन-अंजलि तेंदुलकर, विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर, जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल, साक्षी धोनी, जहीर खान-सागरिका घटगे, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, करण जौहर, आमिर खान-किरण राव, परिणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बाकी फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां भी उदयपुर पहुंच रही हैं।प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहा जा रहा है कि वो ईशा के संगीत में परफॉर्म भी कर सकती हैं। ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त कहे जाते हैं।

Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding
Isha Ambani Wedding

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए उदयपुर पहुंचा अंबानी परिवार, गरीबों को 3 वक्त का खाना खिलाकर हुआ शुभारंभ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+