Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या योगी आदित्यनाथ की मुंबई यात्रा से परेशान हैं उद्धव ठाकरे ?

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी कार्यक्रम के तहत मुंबई की यात्रा पर हैं। इस दौरान उनकी बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। लेकिन, लगता है कि उनकी इस यात्रा को महाराष्ट्र में उनके समकक्ष उद्धव ठाकरे संदेह भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्हें आशंका है कि यूपी के सीएम बॉलीवुड के बिजनेस को उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ महीने पहले योगी आदित्यानाथ यूपी में बहुत बड़ा फिल्म सिटी बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।

Is Uddhav Thackeray upset over Yogi Adityanaths visit to Mumbai?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे योगी आदित्यनाथ की मुंबई यात्रा को लेकर परेशान तो नहीं हैं? यह सवाल इसलिए उठा है, क्योंकि मंगलवार को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि वो किसी को भी प्रदेश से बिजनेस 'जबरन' बाहर नहीं ले जाने देंगे। उनकी यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुंबई यात्रा और उनकी बॉलीवुड की कुछ प्रमुख हस्तियों से मुलाकात से ठीक एक दिन पहले सामने आई है। उद्धव की इस टिप्पणी को कांग्रेस नेता सचिन सावंत के हाल के उस बयान से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को मुंबई से बाहर ले जाने की एक साजिश रची जा रही है।

एक कार्यक्रम में मीडिया वालों से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा है, 'कोई प्रगति करता है तो हम उससे जलते नहीं हैं.....अगर हमें कोई टक्कर देता है तो हमें किसी की प्रगति से कोई समस्या नहीं है। लेकिन, अगर कोई जबरन किसी चीज को ले जाएगा, तब बेशक मैं वैसा नहीं होने दूंगा और आप भी (फिल्म उद्योग) नहीं जाना चाहेंगे। '

गौरतलब है कि जब बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और बॉलीवुड में ड्रग का मुद्दा गर्म था, तभी सितंबर महीने में योगी आदित्यनाथ ने अपने उस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 'सबसे बड़े फिल्म सिटी में से एक (संभवत: नोएडा में)'स्थापित करने की बात कही गई थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले यमुना एक्सप्रेस-वे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास इसके लिए जमीन की तलाश की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।

ठाकरे ने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि कुछ लोग महाराष्ट्र की चुंबकीय शक्ति को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग आज आ रहे हैं, वे आप सभी लोगों से भी मिलेंगे और आपसे आने के लिए कहेंगे (निवेश के लिए)। लेकिन, वे चुंबकीय शक्ति (महाराष्ट्र की) को नहीं जानते हैं। यह इतना ताकतवर है कि लोग यहां से उन राज्यों में जाने की बजाय, वहां के स्थानीय लोग हर समय हमारे राज्य की ओर आते रहते हैं।'

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ नगर निकम के बॉन्ड की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के दौरान घंटी बजाने के कार्यक्रम के लिए मुंबई आए हैं। यूपी सीएम की मुंबई यात्रा के दौरान बॉलीवुड की जिन बड़ी हस्तियों की उनसे मुलाकात का कार्यक्रम है, उनमें सुभाष घई, बोनी कपूर, भूषण कुमार, रणदीप हुड्डा, तिग्मांशु धूलिया, जिम्मी शेरगिल, तरण आदर्श, कोमल नाहटा और राजकुमार संतोषी जैसे लोग शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+