क्या नुसरत जहां हैं प्रेगनेंट और पति को नहीं है जानकारी?, को-एक्टर यश दासगुप्ता को कर रही हैं डेट?: रिपोर्ट

क्या नुसरत जहां हैं प्रेगनेंट और पति को नहीं है जानकारी?, को-एक्टर यश दासगुप्ता को कर रही हैं डेट?: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 06 जून: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और बांग्ली ऐक्ट्रेस नुसरत जहां को लेकर मीडिया में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस नुसरत जहां और निखिल जैन की शादीशुदा लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दूसरे धर्म में निखिल जैन से शादी करने और एक साड़ी और सिंदूर लगाकर संसद भवन में जाने को लेकर नुसरत जहां काफी चर्चा में आई थीं। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां 6 महीने की प्रग्नेंट हैं। दावा किया गया है कि इस प्रग्नेंसी के बारे में उनके पति निखिल जैन को जानकारी नहीं है। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी टूटने की कगार पर है। इतना ही उनके को-एक्टर यश दासगुप्ता से उनकी डेटिंग की खबरें भी सामने आई है। हालांकि इन रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

नुसरत ने शादी और प्रग्नेंसी पर नहीं दिया है कोई जवाब

नुसरत ने शादी और प्रग्नेंसी पर नहीं दिया है कोई जवाब

सोशल मीडिया पर कई दिनों से इस बात की चर्चा है नुसरत जंहा प्रग्नेंट और उनकी मैरिज लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि फिलहाल नुसरत और उनकी टीम की ओर इस बात पर कोई जवाब नहीं आया है। कई बांग्ला न्यूज रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी के बारे में उनके पति निखिल जैन को कोई जानकारी नहीं है। इन अफवाहों को हवा तब और मिली जब नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया। 30 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "आप हमारे रास्ते में खिलेंगे।"

दावा- नुसरत के पति निखिल जैन ने कहा- हम 6 महीने से साथ नहीं हैं

दावा- नुसरत के पति निखिल जैन ने कहा- हम 6 महीने से साथ नहीं हैं

एबीपी आनंद की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नुसरत और उनके पति निखिल पिछले 6 महीने से एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। स्थानीय मीडिया एबीपी आनंद का दावा है कि निखिल जैन ने कहा है कि उनकी शादी टूटने की कगार पर है। पिछले 6 महीने से नुसरत उनके साथ नहीं रह रही हैं, ऐसे में अगर नुसरत प्रग्नेंट हैं और अगर खबर सच है, तो वह बच्चा मेरा नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि निखिल जैन ने कहा, "मैं इस बारे (प्रग्नेंसी) में कुछ नहीं जानता। मेरा उससे (नुसरत) लंबे समय से कोई संपर्क नहीं है। इससे साफ है कि यह बच्चा मेरा नहीं है।"

क्या यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं नुसरत?

क्या यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं नुसरत?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां बीजेपी नेता यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप हैं। यश दासगुप्ता नुसरत जहां के को-एक्टर भी हैं। नुसरत और यश दासगुप्ता को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया है। इस साल न्यू ईयर पर दोनों एक साथ राजस्थान में थे। हालांकि सोशल मीडिया या कहीं भी इस मामले पर नुसरत, निखिल या यश दाशगुप्ता की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

जून 2019 नुसरत ने की थी निखिल जैन से शादी

जून 2019 नुसरत ने की थी निखिल जैन से शादी

एक्ट्रेस और बशीरहाट से लोकसभा सांसद नुसरत जहां रूही ने दो साल पहले 19 जून 2019 में निखिल जैन से शादी की थी। नुसरत और निखिल ने शादी हिंदू, इस्लाम और ईसाई तीनों रीति-रिवाजों से की थी। शादी के बाद नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और दुर्गा पूजा में शामिल होने पर काफी विवाद भी हुआ था। कई मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनकी काफी आलोचना भी की थी।

नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन शादी से पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। इस बीच अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ नुसरत की नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आने लगी थीं। दोनों को एक साथ कई अलग-अलग पार्टियों में एक साथ देखा गया।

रिपोर्ट- यश दासगुप्ता के बच्चे की मां बनने वाली हैं नुसरत

रिपोर्ट- यश दासगुप्ता के बच्चे की मां बनने वाली हैं नुसरत

एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत जहां यश दासगुप्ता के बच्चे की मां बनने वाली हैं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नुसरत जहां और यश दासगुप्ता अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए बेताब हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीद की जाती है कि नुसरत और यश आने वाले हफ्तों में माता-पिता होने की बात स्वीकार करेंगे और सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+