क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के नेक्स्ट रजनीकांत बनने जा रहे? जानें यूजर के सवाल पर अभिनेता ने क्या दिया जवाब
क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के नेक्स्ट रजनीकांत बनने जा रहे? जानें यूजर के सवाल पर अभिनेता ने क्या दिया जवाब
मुंबई। कोरोना संकटकाल में जारी लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद रियल लाइफ के हीरो बन चुके हैं। वो लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए बसें चलवा रहे हैं और उन्हें खाना भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए पिछले दिनों उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरु की। सोनू के इस कदम को लेकर उनकी खूब सराहना हो रही है। लोग उन्हें रॉबिनहुड कहने लगे हैं। लोग ट्वीट कर सोनू सूद को अपनी परेशानी बता रहे हैं और वो फौरन उनका नंबर लेकर मदद मुहैया करा रहे हैं।अब एक और यूजर ने सोनू सूद को लेकर एक ट्वीट किया हैं जिसके बाद एक्टर सोनू सूद ने जो जवाब दिया उसके बाद लोग उनके और मुरीद हो गए हैं।

यूजर ने किया सवाल क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के नेक्स्ट रजनीकांत बनने जा रहे हैं?
दरअसल, लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए कलाकार सोनू सूद जो नेक कार्य कर रहे उसके बाद हर लोग उनके कार्य की सराहना कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर एक यूजर ने ट्वीट किया ट्वीट कर लिखा कि क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के नेक्स्ट रजनीकांत बनने जा रहे हैं? जिस पर कई यूजर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। यूजर निशा जोशी ने ये ट्वीट पोस्ट करते हुए सोनू सूद को भी टैग किया। इस बात का जवाब सोनू सूद ने जो लिखा उससे उनकी और जमकर तारीफ हो रही हैं।

इस पर सोनू सूद ने दिया ये जवाब
यूजर ने लिखा क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के अगले रजनीकांत बनने जा रहे हैं? इसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा कि मैं हमेशा एक आम आदमी रहूंगा। सोनू के इस जवाब पर लोग उनके और मुरीद हो गए हैं। सोनू सूद के इस जवाब पर लोग जो प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं उसे पढ़कर आप भी गदगद हो जाएंगे। कोई उन्हें दिलों का हीरो कह रहा तो एक यूजर ने लिखा कि फील्मी हीरो कल्पनीक हैं सोनु भाई असली जिंदगी के असली हीरो हैं।
यूजर ने लिख डाली सोनू सूद पर ये कविता
एक यूजर ने लिखा तू विलेन भले है फिल्मों का,पर समझे सबका दर्द प्रिये। कितने भी चुलबुल आये जाएँ, पर "छेदी" है असली मर्द प्रिये..! Hatts Of To You #SonuSood
वही दूसरे यूजर ने लिखा हम अंधकार में थे,वो प्रकाश बन कर आया । अपनी जान का प्रवाह न कर,हमारी जान बचाए जा रहा था ।उसे मसीहा कहूँ या फरिश्ता कहूँ
पता नहीं सब घर में बैठकर तमाशा देख रहे थे,ओर वो इंसान से भगवान बनता जा रहा था ।चलचित्र का विलेन,आज सबका हीरो है ।हर जगह बस एक नाम SonuSood

अजीबोगरीब मदद मांग पर सोनू सूद ने दिया ये प्यारा सा जवाब
बता दें सोशल मीडिया पर प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई ऐसे लोग हैं जो अजीबोगरीब मदद की मांग कर रहे हैं। कुछ कहते हैं कि मुझे मेरी गर्लफ्रैंड के पास जाना है, कुछ कहते हैं मुझे गोवा जाना है तो अब एक यूजर ने कहा है कि उसे सैलून जाना है। इन लोगों को भी सोनू सूद बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दे रहे हैं। सोनू सूद के ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं! सोनू सूद से एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके कहा कि क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं, मैं ढाई महीने से पार्लर नहीं गई, कृप्या मुझे मदद दीजिए, सैलून पहुंचा दीजिए। हालांकि आगे स्माइली के साथ यूजर ने लिखा है कि मैं सिर्फ मजाक कर रही,आप सच में रीयल लाइफ हीरो हैं, इश्वर आपको आशीर्वाद दे। जिसके जवाब में सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा कि सैलून जाकर क्या करोगे, सैलून वालों को तो मैं उनके गांव छोड़ के आ गया। उसके पीछे पीछे उसके गांव जाना है तो बोलो।

सोनू सूद ने शेयर किया प्रवासियों की ये भावुक कर देने वाली बात
सोनू सूद ने बताया कि 'मैंने जिन लोगों को घर भेजा उनमें से एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम मेरे नाम पर रखा है।' सोनू ये भी कहा था कि ये वाकया उनके दिल को छू गया था। इस बातचीत के मुताबिक सोनू ने बताया कि 'मैंने टीम के साथ मिलकर 12 मई को प्रवासी मजदूरों का एक ग्रुप मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना किया था, जिसमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक को घर पहुंचते ही बच्चा हुआ। ये खुशखबरी उन्होंने मुझे फोन करके दी थी।'सोनू का कहना है, 'उनके परिजनों ने बताया कि बेटा हुआ है और उन्होंने अपने बेटे का नाम सोनू सूद रखा है। जब मैंने उनसे पूछा कि सूद कैसे... वो तो श्रीवास्तव हुआ ना? ये सुनकर महिला ने खुद बताया कि बच्चे का पूरा नाम सोनू सूद श्रीवास्तव रखा गया है।' सोनू ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उस महिला का शुक्रिया कहने का ये तरीका बेहद स्पेशल लगा और उनके दिल को छू गया।

पराठे, चाय उधार
पहले एक यूजर ने ट्वीट किया ' "जब सब ठीक हो जाएगा, उसके बाद आपको संडे शूट से छुट्टी लेनी पड़ेगी। लोग आपसे मिलने जाएंगे और पूछेंगे कि सोनू सूद का घर कहां है। सोनू सूद अगला अमिताभ"। इस ट्वीट का सोनू सूद ने भी बड़े कूल अंदाज में जवाब दिया है। इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने कहा कि "वो क्यों मेरे घर आएंगे दोस्त। मैं उन सबके घर जाऊंगा। बहुत सारे आलू के पराठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर।" बता दें कि सोनू सूद ने इसके अलावा और भी कई यूजर का जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications