राहुल गांधी और वरुण गांधी -बाकी सब सपने अपने तो अपने

rahul gandhi.varun gandhi
बेंगलूर। वरुण गांधी और राहुल गांधी, एक ही परिवार के दो ऐसे नाम जिन्‍हें एक साथ कभी मंच पर नहीं देखा गया है लेकिन इस बार के लोकसभा चुनावों में जो कभी नहीं हुआ वह होता नजर आ रहा है। जिन भाईयों के बीच दूरियां थीं वह अब नजदीकियों में तब्‍दील होती जा रही हैं।

रायबरेली में सोनिया गांधी जब लोकसभा चुनावों के दौरान अपना नामांकन दाखिल करने गईं तो उसके बाद वह और राहुल गांधी दोनों कुछ देर के लिए मीडिया से मुखातिब हुए। इस बीच राहुल से जब वरुण गांधी की ओर से दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रया ली गई और राहुल ने कहा कि वरुण जो कुछ भी कह रहे है वह सही है।

क्‍या कहा था वरुण ने
वरुण गांधी मंगलवार को सुल्‍तानपुर में थे और यहां पर वह टीचर्स और एनजीओं के कुछ लोगों को संबोधित कर रहे थे। वरुण ने इस सभा के दौरान कहा अमेठी में जिस तरह से योजनाओं को लागू किया गया है वह वाकई प्रशंसनीय है। वरुण के मुताबिक राहुल गांधी ने यहां पर ऐसी योजनाओं को लागू किया है जिसकी वजह से अमेठी क्षेत्र के लघु उद्योगों को काफी मदद मिली है।

यह पहली बार नहीं है जब वरुण ने इस तरह से राहुल के पक्ष में कोई बात कही है। सुल्‍तानपुर से अपना लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे वरुण ने थोड़े दिनों पहले साफ कर दिया था कि वह अमेठी और रायबरेली में राहुल और सोनिया के खिलाफ प्रचार में नहीं उतरेंगे। बकौल वरुण वह इस तरह कीराजनीति में यकीन नहीं रखते हैं। भले ही वरुण अपने बयानों का बचाव करते नजर आए लेकिन साफ है कि उनके बयानों से बीजेपी को नुकसान हो सकता है।

क्‍या कहा राहुल ने
राहुल से बुधवार को वरुण की ओर से दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रिया ली गई। राहुल ने कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों को अमेठी में मेरा किया गया काम पसंद आ रहा है। राहुल यहीं पर नहीं रुके बल्कि उन्‍होंने यहां तक कहा कि वरुण ने जो कुछ भी कहा है वह पूरी तरह से सही है। राहुल, वरुण के बयान से काफी खुश भी नजर आए। अमेठी से बीजेपी ने स्‍मृति ईरानी को टिकट दिया है और विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह से वरुण की ओर से बयान देना स्‍मृति के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

अब क्‍या कह रहे हैं वरुण
जैसे ही राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान को लेकर खबरें मीडिया में आनी शुरू हुई वरुण गांधी ने अपनी बात को ट्विटर के जरिए लोगों के बीच रखना शुरू कर दिया। वरुण ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए साफ कहा कि उनके बयान का मतलब यह नहीं है कि वह किसी पार्टी को एंडोर्स कर रहे हैं। वरुण के मुताबिक उन्‍हें जो कुछ भी अमेठी के बारे में बताया गया था, उन्‍होंने सुल्‍तानपुर में उसी बात पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+