स्मृति ईरानी से सताए अफसर लेते ट्रांसफर?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अगर शास्त्री भवन में चलने वाली अफवाहों को माने तो केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बहुत से आला अफसर काम करके राजी नहीं है। राजधानी के शास्त्री भवन में ही मानव संसाधन मंत्रालय का मुख्यालय। वैसे इधर और भी बहुत से मंत्रालयों के मुख्यालय हैं।

Is it difficult to work with Human Resource Development Minister Smriti Irani?

हाल ही में ईरानी के मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर काम कर रही राधा एस.चौहान ने यूनिक आइडेंटिफिशन अथारिटी आफ इंडिया (यूआईडीओआई) में ट्रांसफर ले लिया है। हालांकि चौहान को अभी मानव संसाधन मंत्रालय में काम करते हुए पांच साल भी नहीं हुए थे। दरअसल मंत्रालयों में अफसर पांच साल तो काम करते ही हैं। वे यूपी कैडर की आईएएस अफसर हैं।

स्मृति ईरानी के चेजिंग रूम में मिला खुफिया कैमरा

जानकारों का दावा है कि वह ईरानी के कामकाज के तरीके से नाखुश थीं। इसके अलावा उनका कमरा छीन जा रहा था। उन्हें शास्त्री भवन में एक छोटा सा कक्ष दिया जा रहा था। इस कारण वह खफा थीं।

पहले भी गए

चौहान से पहले, ईरानी के मंत्रालय में काम कर रहे तीन और आईएएस रैंक के अफसरों ने अन्य विभागों में ट्रांसफर ले लिया। इनके नाम हैं वीणा ईश, जगमोहन राजू और प्रवीण प्रकाश। इन तबादलों के अलावा भी मानव संसाधन मंत्रालय में सब कुछ सामान्य तरीके से नहीं हो रहा। उदाहरण के रूप में नागेश कुमार नाम के इंडियन इक्नोमिक सर्विस के अधिकारी को उनके कैडर में भेज दिया गया। प्रेम प्रकाश तेलंगाना कैडर के आईएएस अफसर हैं।

नहीं पट रही थी

उधर,सेंट स्टीफंस कालेज के छात्र रहे बिहार कैडर के आईएएस अफसर और अतिरिक्त सचिव अमरजीत सिन्हा से तकनीकी शिक्षा विभाग के कामकाज को ले लिया गया।कभी कालेज की राजनीति में सक्रिय रहे सिन्हा के संबंध में कहा जा रहा रहा है कि उनके और ईरानी के बीच सही तरह से पट नहीं रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+