#IrrfanKhan: असली फाइटर हैं इरफान खान, जानिए उनके बारे में विस्तार से...
मुंबई। आखिरकार इरफान खान की बीमारी के रहस्य पर से पर्दा उठ गया और कयासों का दौर खत्म हुआ । भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का डंका बजवा चुके बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफान खान ने शुक्रवार को ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्हें 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई है, जिसके इलाज के लिए वो विदेश जा सकते हैं। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा- जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है, मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं, मुझे 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई है लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।

इरफान खान 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी
जैसे ही इरफान खान ने ये ट्वीट किया, उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा और वो सभी ऊपर वाले से इरफान के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। हर कोई ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहा है कि उनका ये अभूतपूर्व सितारा जल्दी ठीक हो जाए।

इरफान खान ने कड़ा संघर्ष किया
आपको बता दें कि इरफान खान ने कड़ा संघर्ष करके अपनी फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाई है, बिना गॉड फॉदर के इरफान ने साबित किया है कि अगर हौसले बुलंद हो और इरादे नेक, तो कामयाबी जरूर कदम चूमती है।

इरफान का जन्म
इरफान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। इनके पिता का नाम साहबज़ादे यासीन अली खान हैं और मां का नाम सईदा बेगम। इरफान जब एम.ए. की पढ़ाई कर रहे थे तभी उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के लिए स्कालरशिप प्राप्त हुई थी। 23 फरवरी 1995 को इरफान ने सुपादा सिकंदर से शादी की जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं- बाबिल और आर्यना। सुतापा से इरफान की मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के दौरान हुई थी।

एक से एक शानदार फिल्में
इरफान ने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की, उन्होंने 'चाणक्य', 'भारत एक खोज' जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक में काम किया लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई नीरजा गुलेरी के सुपरहिट सीरयल 'चंद्रकांता' के किरदार 'ब्रदीनाथ' से। इसके बाद इन्होंने फिल्म 'सलाम बाम्बे' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि इरफान को बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे बड़े रोल किए लेकिन असली पहचान उन्हें 'मकबूल', 'रोग', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'पान सिंह तोमर, 'द लंचबाक्स' और 'हिंदी मीडियम' जैसी फिल्मों से मिलीा।

पान सिंह तोमर के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
'हासिल' फिल्म के लिये उन्हे वर्ष 2004 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इरफान हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह 'ए माइटी हार्ट,' 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया जबकि साल 2012 में उन्हें 'पान सिंह तोमर' के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

टॉम हैंक्स ने कही थी बड़ी बात
इरफान की एक्टिंग के बारे में हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता टॉम हैंक्स ने कहा था इरफान खान की आंखे भी अभिनय करती हैं, उस पर खुदा की नेमत है।
-
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications