बीमारी के बाद पहली बार फिट दिखाई दिए इरफान खान, कैमरा देखकर मास्क हटाया, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक इरफान खान लंबे अरसे के बाद काफी फिट नजर आए, मंगलवार को इरफान खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, लेकिन इस बार ना तो उन्होंने कैमरा देखकर अपना मुंह छिपाया और ना ही उन्होंने मीडिया से भागने की कोशिश की, उल्टा उन्होंने जब देखा कि कैमरा उनकी तस्वीर क्लिक करना चाहता है, तो उन्होंने अपने चेहरे से मास्क भी हटा दिया, इरफान की ये हरकत ये संदेश दे रही है कि वो अब पहले से स्वस्थ हैं।

इरफान खान पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दिए

इरफान खान पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दिए

गौरतलब है कि हाल ही में निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने मीडिया में इरफान की सेहत की जानकारी दी थी। धूलिया ने बताया था कि हिन्दी मीडियम-2 की शूटिंग के लिए इरफान बहुत जल्दी ही उपलब्ध होंगे और फिल्म की शूटिंग शूरू की जाएगी।

बहुत जल्द नजर आएंगे पर्दे पर इरफान

बहुत जल्द नजर आएंगे पर्दे पर इरफान

इस फिल्म की शूटिंग बीते साल अगस्त से शुरू होनी थी लेकिन इरफान की सेहत की वजह से फिल्म का शूट रूक गया था। बताते चलें कि तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान इससे पहले 'हासिल', 'पान सिंह तोमर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में साथ काम कर चुके हैं।

न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित थे इरफान खान

मालूम हो कि पिछले साल मार्च से इरफान खान लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने 16 मार्च 2018 को ओपन लेटर के जरिए अपनी बीमारी के बारे में बताया था। इसके बाद देश ही दुनियाभर से लोगों ने इरफान की बेहतर सेहत के लिए दुआएं की थीं। 10 महीने से ज्यादा समय लंदन में रहने के बाद वो वतन लौटे हैं।

'मैं अपने जीवन से काफी संतुष्ट हूं'

'मैं अपने जीवन से काफी संतुष्ट हूं'

इरफान जब लंदन में थो तो भी वो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए थे, उसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था , जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी के जीवन की कोई गांरटी नहीं है, कब, कहां किसको क्या हो जाए, पता नहीं है, मैं अपने जीवन से काफी संतुष्ट हूं, क्योंकि लाइफ ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं उसे केवल शुक्रिया ही कह सकता हूं। मुझे जीवन से कोई इच्छा नहीं है, मुझे कोई प्रार्थना अब नहीं करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+