इरफान ने ऋषि कपूर को दी थी 'जंगली चिकन और शराब' की रिश्वत, जानिए क्यों?

मुंबई। दो दिन के अंदर बॉलीवुड ने अपने दो शानदार हीरो को हमेशा के लिए खो दिया, 29 अप्रैल को जहां मशहूर एक्टर इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा, वहीं 30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने सदा के लिए आंखें मूंद ली, हिंदी सिनेमा अपने इन दो महान सितारों को कभी भी भूल नहीं पाएगा, इन दोनों ही कलाकारों की मौत कैंसर की वजह से हुई, दोनों ही सितारों ने एक साथ फिल्म 'डी-डे' में भी काम किया था, इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद ही मजेदार किस्सा डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने 'मुंबई मिरर' से शेयर किया है।

फिल्म 'डी-डे' में साथ नजर आए थे इरफान-ऋषि

फिल्म 'डी-डे' में साथ नजर आए थे इरफान-ऋषि

मालूम हो कि इरफान और ऋषि कपूर ने निखिल आडवाणी की साल 2013 में आई फिल्म 'डी-डे' में साथ काम किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 'डॉन' जबकि इरफान ने 'रॉ के सीक्रेट एजेंट' की भूमिका निभाई थी, निखिल ने कहा कि हमें रेगिस्तान में शूट करना था इसलिए हमने वहां एक टेंट लगाया हुआ था लेकिन ऋषि कपूर 2 घंटे की दूरी पर होटल में ठहरे हुए थे, ऋषि कपूर सुबह जल्दी शूटिंग पर भी नहीं आना चाहते थे, जबकि हमें सुबह का सीन शूट करना था।

 जंगली मुर्गा और शराब की रिश्वत

जंगली मुर्गा और शराब की रिश्वत

ऋषि किसी भी कीमत पर जल्दी आने को तैयार नहीं थे, उन्होंने गुस्से में तो यहां तक कह दिया कि 'अरे मैं एक्टर हूं , कोई दूधवाला नहीं', जिस पर इरफान ने एक तरकीब निकाली, उन्होंने ऋषि को 'जंगली मुर्गा और शराब' की रिश्वत देकर मना लिया, निखिल ने कहा कि हमें भी नहीं पता कि इरफान ने इन चीजों का इंतजाम कैसे किया था लेकिन उन्होंने ऋषि कपूर से किया अपना वादा पूरा किया, निखिल ये बात करते-करते एकदम से भावुक हो गए।

फिल्म 'डी-डे' की कई तस्वीरें वायरल

फिल्म 'डी-डे' की कई तस्वीरें वायरल

मालूम हो कि इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म 'डी-डे' की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लोग सोशल मडिया पर दोनों सितारों के जाने से दुखी हैं, आपको बता दें कि फिल्म 'डी-डे' की शूटिंग खत्म होने के बाद इरफान खान ने कहा था कि हम सभी शूटिंग के बाद ऋषि कपूर के चारों ओर बैठ जाते थे, उनके पास बहुत सारी कहानियां होती थीं, वह हमको काफी मनोरंजक बातें बताते थे, उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनके साथ काम करूंगा।

सोशल मीडिया पर हो रही है अजब-गजब चर्चा

सोशल मीडिया पर हो रही है अजब-गजब चर्चा

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर एक बात और चर्चा का विषय बनी है और वो है दोनो ही सितारों की जन्मतिथि, दरअसल ऋषि कपूर का जन्म 1953 में हुआ था, जिनकी 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ और इरफान खान का जन्म 1967 में हुआ था और उनकी मृत्यु 53 वर्ष की आयु में हुई,हालांकि दोनों की जन्म और मृत्यु के वर्ष में यह एक महज गणितीय संयोग है, लेकिन उनके फैंस उन्हें अपनी-अपनी तरह से याद कर रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं दो महान कलाकारों को खोना बॉलीवुड के लिए बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+