सुप्रीम कोर्ट मामले पर संतोष हेगड़े ने कहा: परिवार के मामले को सड़क पर नहीं लाना था, यह अपूरणीय क्षति
SC मामले पर हेगड़े बोले- परिवार के मामले को सड़क पर नहीं लाना था, यह अपूरणीय क्षति

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल एन संतोष हेगडे ने आज कहा कि आज जजों की प्रेस वार्ता से ने संस्थान को 'अपूरणीय' नुकसान पहुंचाया है। गौरतलब है कि आज सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों न्यायाधीश चेलमेश्वर, न्यायाधीश जोसेफ कुरियन, न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायाधीश एम बी लोकुर ने प्रेस वार्ता की थी। हेगड़े ने कहा कि बतौर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज उन्हें यह खराब लगा। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अनुसार हेगड़े ने कहा कि हो सकता है कि उनके कारण सही हों या न्यायसंगत करार दिए जा सकें लेकिन मीडिया में जाने का रास्ता उचित नहीं था। न्यायपालिका को हमेशा एक परिवार के रूप में माना जाता था। परिवार के विवाद कभी भी सड़कों पर नहीं ले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications