अब कंगना रनौत और इरफान पठान में क्यों छिड़ी बहस, क्रिकेटर बोले- अकाउंट सस्पेंड वाले लोग भी...

अब कंगना रनौत और इरफान पठान में क्यों छिड़ी बहस, क्रिकेटर बोले- अकाउंट सस्पेंड वाले लोग भी...

मुंबई, 14 मई: इजराइल और फिलिस्तीन में जारी हमलों को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भारत इस आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजराइल का साथ देगा। कंगना रनौत की तरह ही इजराइल-फिलिस्तीन मामलों पर कई सेलेब्स ने अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी इजराइल और फिलिस्तीन मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने मंगलवार (11 मई) को ट्वीट कर फिलिस्तीन का समर्थन किया था। इरफान पठान ने लिखा था, ''अगर आपमें जरा सही भी मानवता बची हुई है तो आप जो फिलिस्तीन में हो रहा है, उसक सपोर्ट कभी नहीं करेंगे।'' कंगना रनौत ने ट्विटर से बैन होने के बाद भी इरफान के इस कमेंट पर रिएक्ट किया। दिसके बाद इरफान पठान ने कंगना को करार जवा दिया है।

कंगना ने विधायक के ट्वीट को शेयर कर इरफान पठान पर साधा निशाना

कंगना ने विधायक के ट्वीट को शेयर कर इरफान पठान पर साधा निशाना

कंगना रनौत का हाल ही में ट्विटर ने अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। इरफान पठान को जवाब देने के लिए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। कंगना ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में विधायक दिनेश चौधरी एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट साझा किया। जिसमें लिखा था, ''इरफान पठान को दूसरे देश से तो इतना लगाव है लेकिन खुद के देश में बंगाल पर ट्वीट नहीं डाल पाए।'' दिनेश चौधरी केराकत विधानसभा (जौनपुर) से विधायक हैं।

कंगना ने लिखा, ये इन जयचंदों की वास्तविकता है

कंगना ने लिखा, ये इन जयचंदों की वास्तविकता है

कंगना ने विधायक दिनेश चौधरी के ट्वीट के स्क्रीन शॉट को साझा करते हुए लिखा , ''दुनिया भर में मुस्लिम इस्लाम के लिए हमास के जिहादियों- आंतकवादियों के साथ खड़े हैं। लेकिन हिंदू और मुस्लिम पश्चिम बंगाल में हुए नरसंहार पर पर चुप बैठे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में जब हिंदू मारे जाते हैं तो ये लोग उस वक्त भी खामोश ही रहते हैं। ये इन जयचंदों की वास्तविकता है।''

इरफान पठान ने कंगना को दिया मुंहतोड़ जवाब

इरफान पठान ने कंगना को दिया मुंहतोड़ जवाब

इरफान पठान ने कंगना रनौत को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, उनके सारे ट्वीट सिर्फ मानवता और देशवासियों के लिए होते हैं। इरफान पठान ने ट्वीट किया, ''मेरे सारे ट्वीट मानवता या देशवासियों के लिए होते हैं। इसमें सिर्फ उस शख्स का नजरिया होता है जिसने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। वहीं दूसरी ओर कंगना, जिनका अकाउंट नफरत फैलाने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया और कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके पेड अकाउंट से सिर्फ नफरत फैलाई जाती है, उनसे सुनना पड़ता है।''

Recommended Video

    Abhishek Bachchan से लेकर Anil Kapoor तक Bollywood Celebs ने ऐसे दी Eid की बधाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+