IRCTC वेबसाइट हैक, 1 करोड़ पैसेंजर्स का डेटा चोरी, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक होने से हड़कंप मच गया है क्योंकि इसके कारण तकरीबन एक करोड़ ग्राहकों का पर्सनल डेटा चोरी होनी की आंशका है, हालांकि आईआरसीटीसी ने वेबसाइट हैक होने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है लेकिन कहा हैं कि ऐसी शिकायत जरूर आयी है जिसकी हम जांच शुरू करने जा रहे हैं।
आईआरसीटीसी से सीएमडी एके मनोचा ने मीडिया से कहा कि वेबसाइट हैक नहीं हुई है लेकिन डेटा अगर चोरी हुआ है तो वो पीएनआर स्टेटस चेक करने वाले भी कर सकते हैं। वेबसाइट पर हर दिन 30 से 40 मिलियन लोग पीएनआर स्टेटस चेक करते हैं ऐसे में डेटा चोरी होने की संभावना है।
आपको बता दें कि वेबसाइट पर यात्रियों की जन्मतिथि, फोन नंबर और कभी-कभी क्रेडिट कार्ड और एटीम कार्ड नंबर होते हैं जिनके चोरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि डेटा का मिसयूज हो सकता है। फिलहाल बुधवार को रेलवे बोर्ड ने बैठक बुलाई और मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है।













Click it and Unblock the Notifications