यात्रीगण ध्यान दें! अब चुटकियों में कैंसल होगा RAC टिकट, रेलवे ने दी नई सहूलियत
टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट (टीडीआर) पाने के लिए यात्रियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा
Recommended Video

नई

रेलवे ने टिकट के रिफंड को पाने के लिए पीएनआर नंबर के द्वारा एक सुविधा शुरू की है
वहीं रेलवे ने टिकट के रिफंड को पाने के लिए पीएनआर नंबर के द्वारा एक सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ उठाकर यात्री अपने कैंसिल किए गए टिकट का रिफंड सिर्फ अपना पीएनआर नंबर डालकर हासिल कर सकते हैं यानी कि अब भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों को पुराने चक्करों में पड़ने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने पीएनआर के सहारे टीडीआर अप्लाई करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर एक लिंक भी जारी किया है। वो लिंक है http://www.refunds.indianrail.gov.in/refund/refund.ref_status

ये है नया नियम
हालांकि टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट (टीडीआर) पाने के लिए यात्रियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा जैसे टीडीआर सिर्फ कैंसिल की गई टिकट के लिए लिया जा सकता है। यदि आपका टिकट कन्फर्म है तो ट्रेन चलने से 4 घंटे तक पहले तक अगर आपने अपना टिकट कैंसिल किया है तभी आप टीडीआर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अगर आपका टिकट आरएसी है और अगर आप ट्रेन चलने से तीस मिनट पहले तक भी अपना टिकट कैंसिल करते हैं तो भी आप टीडीआर पाने के हकदार होंगे।

RAC का क्या मतलब है?
RAC का फुलफोर्म है Reservation Against Cancellation, यानि किसी का टिकट कैंसिल होने की स्थिति में ही आपको पूरी सीट दी जाएगी लेकिन तब तक आपको सिर्फ बैठने के लिए सीट दी जाएगी। RAC स्थिति की टिकट वालों को ट्रेन में बैठने के लिए सीट दी जाएगी यानि RAC वाले ट्रेन में बैठ सकते है। ध्यान रहे WL वेटिंग लिस्ट वालों को ट्रेन के रिजर्वेशन डिब्बों में बैठने की इजाजत नहीं है। RAC की व्यवस्था सिर्फ ‘स्लीपर' यानि शयन यान में ही होती है, जहां आपको एक और सहयात्री के साथ आमने सामने की साइड की सीटें सिर्फ बैठने के लिए आवंटित की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications