नई दिल्ली स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज खोलेगा IRCTC,इतने पैसों में मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

नई दिल्ली, 12 सितंबर: आईआरसीटीसी जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास एग्जीक्यूटिव लाउंज उपलब्ध करवाने जा रहा है। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। लेकिन, पैसे खर्च करने के बाद यात्रियों को वह सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो वह कुछ देर के लिए किसी होटल में जाकर उठा सकते हैं। यह व्यवस्था उन यात्रियों के लिए की जा रही है, जो पैसे तो खर्च करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें उसके हिसाब से सुविधाएं नहीं मिल पातीं। आईआरसीटीसी यह व्यवस्था प्लेटफॉर्म नंबर- 1 पर कर रहा है, जहां यात्री विश्राम करने के साथ-साथ मनचाहा और भरपेट खाना भी खा सकते हैं और अपने ऑफिस से जुड़ी जिम्मेदारियां भी निभा सकते हैं और वह भी पूरी शांत और स्वच्छ माहौल में।

नई दिल्ली स्टेशन पर खुलेगा एग्जीक्यूटिव लाउंज

नई दिल्ली स्टेशन पर खुलेगा एग्जीक्यूटिव लाउंज

आईआरसीटीसी का नया एग्जीक्यूटिव लाउंज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफॉर्म खुलने जा रहा है। आईआरसीटी के एक अधिकारी ने बताया कि 'नया स्टेट ऑफ आर्ट एग्जीक्यूटिव लाउंज का लक्ष्य सभी सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने का है, जिससे कि यात्रियों के लिए यात्रा शुरू करने से पहले या उसके बाद इंतजार में लगने वाला वक्त आराम से कट सके। इस लाउंज को एयरपोर्ट की तरह डिजाइन किया जा रहा है, जिसमें ज्यादा जगह होगी और शांत और स्वच्छ माहौल मिलेगा।'

एग्जीक्यूटिव लाउंज आराम से कर सकेंगे इंतजार

एग्जीक्यूटिव लाउंज आराम से कर सकेंगे इंतजार

आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, 'नया एग्जीक्यूटिव लाउंज यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा, जिनमें कुछ तो स्वागत के तौर पर होगा और कुछ के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जैसे कि चैनल, म्यूजिक, वाई-फाई, टीवी, ट्रेन की जानकारी वाला डिस्प्ले, विभिन्न तरह के पेय और मल्टी-कुजीन बफे। यहां यात्रियों के लिए विश्राम करने वाला, सामान के लिए बड़े रैक, रेस्टरूम जिसमें नहाने और कपड़े बदलने की सुविधाएं होंगी, शू शाइनर, अखबार और मैगजीन भी उपलब्ध होंगे और कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट और फैक्स की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। '

एग्जीक्यूटिव लाउंज में एंट्री चार्च क्या होगी ?

एग्जीक्यूटिव लाउंज में एंट्री चार्च क्या होगी ?

यात्रियों को एग्जीक्यूटिव लाउंज में एंट्री के पहले घंटे के लिए 150 रुपये के अलावा टैक्स का भुगतान करना होगा। इसके बाद हर अतरिक्त घंटों के लिए 99 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। यह लाउंज 24X7 खुले रहेंगे और आराम से बैठने, वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा, किताब और मैगजीन के साथ-साथ चाय या कॉफी या पेय एंट्री चार्ज के साथ ही उपलब्ध होंगे।

ज्यादा पैसे खर्च करने पर मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

ज्यादा पैसे खर्च करने पर मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ और हाइजेनिक वॉश का मौका मिले, इसके लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी, जिसके लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें साफ तौलिए, साबुन, शैंपू, शॉवर कैप और डेंटल किट भी दिए जाएंगे। लेकिन, इसके लिए कुल 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

मल्टी-कुजीन बफे और पैकेज सुविधाओं का लाभ

मल्टी-कुजीन बफे और पैकेज सुविधाओं का लाभ

आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए यहां पर कई तरह के वेज और नॉन-वेज खाना भी उपलब्ध करवाएगा। यात्री 250 रुपये से लेकर 385 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बफे खाने का आनंद ले सकते हैं। लेकिन, यदि आप एग्जीक्यूटिव लाउंज में उपलब्ध सारी सुविधाओं का लाभ पैकेज के तहत लेना चाहते हैं तो आपको एकबार में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद आप दो घंटे तक यहां ठहर सकते हैं, वॉशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही एक बफे मील का भी जायका ले सकते हैं।

कई और स्टेशनों पर शुरू होगी ये सुविधा

कई और स्टेशनों पर शुरू होगी ये सुविधा

आईआरसीटीसी की ओर से नई दिल्ली स्टेशन पर यह दूसरा वर्ल्ड क्लास रेल यात्रियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर-16 के ग्राउंड फ्लोर पर एक एक्जीक्यूटिव लाउंज 2016 से ही चल रहा है। आईआरसीटीसी ऐसी ही सुविधाएं आगरा, जयपुर, सियालदह, अहमदाबाद और मदुरै में भी उपलब्ध करवा रहा है। भविष्य में प्रदेश की राजधानियों के स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+