IRCTC Scam: कोर्ट ने तेजस्वी को फटकारा, कहा- जमानत रद्द नहीं कर रहे, लेकिन शब्दों का चयन जिम्मेदारी से कीजिए

IRCTC Scam:कोर्ट ने तेजस्वी को फटकारा, कहा -जमानत रद्द नहीं कर रहे, लेकिन शब्दों का चयन जिम्मेदारी से कीजिए

IRCTC scam case Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav News hindi: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव IRCTC घोटाला मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू सीबीआई कोर्ट में मंगलवार को पेश हुए। सीबीआई ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने का निर्देश मांगा था। कोर्ट ने फिलहाल तेजस्वी यादव की जमानत रद्द नहीं की है। लेकिन कोर्ट ने तेजस्वी यादव को फटकारते हुए कहा कि फिलहाल हम जमानत रद्द नहीं कर रहे हैं लेकिन आपको अपने शब्दों का चयन जिम्मेदारी से करना होगा। सुनवाई के दौरान तेजस्वी यादव की ओर वकील ने कहा, ''मैं विपक्ष में हूं और सरकार के गलत कामों पर सवाल उठाना मेरा कर्तव्य है। सीबीआई और ईडी का वर्तमान सरकार द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। सभी विपक्षी दल के सदस्यों को ऐसा ही लगता है।''

CBI ने कहा- तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को धमकाया था

CBI ने कहा- तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को धमकाया था

वहीं सीबीआई ने अदालत से बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने का निर्देश मांगा है। सीबीआई ने कहा है कि तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाला मामले के आरोपियों में से एक है। सीबीआई ने कहा कि तेजस्वी यादव ने एक मीडिया ब्रीफ में सीबीआई अधिकारियों को धमकाया था, जिससे मामला प्रभावित हुआ है।

कोर्ट ने तेजस्वी यादव से क्या कहा?

कोर्ट ने तेजस्वी यादव से क्या कहा?

दिल्ली कोर्ट ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द नहीं की है। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को जिम्मेदार होने और सार्वजनिक रूप से बोलते समय उचित शब्दों का चयन करने के लिए कहा है।

कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा, इसपर बाद में एक विस्तृत आदेश पारित किया जाएगा। कोर्ट ने कहा, अदालत को जमानत रद्द करने के लिए कोई विशेष आधार नहीं मिला, लेकिन तेजस्वी को अधिक सावधान रहने और उचित शब्द चुनने होंगे।

जमानत पर बाहर हैं तेजस्वी

जमानत पर बाहर हैं तेजस्वी

सीबीआई की विशेष अदालत ने पेशी के लिए तेजस्वी यादव को तलब किया था। IRCTC घोटाला मामले में तेजस्वी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है, इस केस में वो जमानत पर बाहर हैं। सीबीआई ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने की याचिका दी है। सीबीआई ने तेजस्वी यादव पर जमानत की शर्तो के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

लालू यादव समेत परिवार के कई सदस्यों का इस केस में नाम

लालू यादव समेत परिवार के कई सदस्यों का इस केस में नाम

IRCTC घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी सहित परिवार के कई सदस्यों के नाम शामिल हैं। सीबीआई कोर्ट ने 17 सितंबर को तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी यादव जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हैं, तो अदालत इसे तुरंत रद्द कर देगी।

तेजस्वी बोले- जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, मेरी पेशी होगी

तेजस्वी बोले- जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, मेरी पेशी होगी

सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "जब तक वे (भाजपा) सत्ता में रहेंगे, तब तक इस तरह की अदालत में पेशी होती रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह के दिन यह स्पष्ट था, जब हम शपथ ले रहे थे और सीबीआई ने राजद के नेताओं के घर पर छापेमारी की। तो यह हमारे लिए नया नहीं है। यह तब तक चलेगा जब तक वे सत्ता में रहेंगे।''

देश की न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करता हूं: तेजस्वी

देश की न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करता हूं: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा, ''अदालत ने मुझे नोटिस दिया है और मैं मंगलवार को दिल्ली की सीबीआई अदालत के समक्ष पेश होऊंगा। हम देश की न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करते हैं और न्याय पाने के लिए उसमें विश्वास रखते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+