इस तारीख से फिर से शुरू होगा लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन

लोगों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के संचालन को फिर से शुरू करेगा।

नई दिल्ली। लोगों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के संचालन को फिर से शुरू करेगा। भारतीय रेल यात्री जल्द ही लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का लुत्फ ले सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) इस महीने अपनी तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने जा रहा है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, लोगों की सुविधा के लिए, IRCTC लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के संचालन को 14 फरवरी 2021 से शुरू करेगा।

tejas train

पिछले साल, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों को COVID-19 संकट के कारण निलंबित कर दिया गया था। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने अक्टूबर 2020 के महीने में "निजी" आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के पहले सेट की सेवाओं को फिर से शुरू किया था। खबर के अनुसार आईआरसीटीसी ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए, इन दो ट्रेनों में प्रत्येक वैकल्पिक सीट को खाली रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बों में प्रवेश करने से पहले रेल यात्रियों की थर्मामीटर से जांच की जाएगी और एक बार बैठने के बाद, उन्हें कथित तौर पर अपनी सीटों के आदान-प्रदान की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: IRCTC Update: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 फरवरी से शुरू होगी ई-कैटरिंग सर्विस

जब तेजस ट्रेनों को अक्टूबर में दोबारा संचालित किया गया था उस समय ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइज, मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने से युक्त कोरोना बचाव किट भी मुहैया कराई जा रही थी। आईआरसीटीसी ने कहा है कि ट्रेनों के संचालन के शुरू होने के बाद यात्रियों को दोबारा इस तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तेजस ट्रेन सेवा गुणवत्त और समय की पाबंदी को लेकर यात्रियों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। ट्रेन की देरी के लिए अपने यात्रियों को मुआवजे की पेशकश करके इस सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली आईआरसीटीसी ने एक मिसाल पेश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+