IRCTC Dakshin Bharat Yatra: बजट में ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका, रेलवे लाया टूर पैकेज, चेक करें डिटेल्स
IRCTC Dakshin Bharat Yatra: दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए IRCTC ने एक खास धार्मिक यात्रा का ऐलान किया है। 'दक्षिण भारत यात्रा विद ज्योतिर्लिंग दर्शन' नाम की यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 5 दिसंबर 2025 को सहारसा से शुरू होगी।
12 रात और 13 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी से लेकर रामेश्वरम, कन्याकुमारी, पद्मनाभस्वामी मंदिर और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग तक के दर्शन कराए जाएंगे। एलटीसी अप्रूव्ड इस पैकेज के जरिए यात्री आरामदायक सफर के साथ भोजन, ठहरने और परिवहन की सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। यह पैकेज एलटीसी अप्रूव्ड है, यानी सरकारी कर्मचारी भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

पैकेज की कीमत
- इकोनॉमी क्लास: ₹25,620 प्रति यात्री
- स्टैंडर्ड क्लास: ₹35,440 प्रति यात्री
- कंफर्ट क्लास: ₹49,175 प्रति यात्री
ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कराएगा 4 धाम की यात्रा, कैसे करना होगा रजिस्टर, आएगा कितना खर्च?
यात्रा में शामिल प्रमुख स्थल
इस टूर में यात्रियों को दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- तिरुपति - बालाजी दर्शन और पद्मावती मंदिर
- रामेश्वरम - रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग
- मदुरै - प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर
- कन्याकुमारी - कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानंद रॉक
- तिरुवनंतपुरम - पद्मनाभस्वामी मंदिर
- मार्कापुर - मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
ट्रेन के स्टॉपेज
यह विशेष ट्रेन सहारसा से चलेगी और निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज चौकी स्टेशनों पर यात्रियों को बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा देगी।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- यात्रा के दौरान स्लीपर, 3एसी और 2एसी क्लास में ट्रेन की सुविधा
- तय शहरों में रुकने और वॉश एंड चेंज की व्यवस्था
- शाकाहारी नाश्ता, लंच और डिनर
- टूर के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस और ट्रेन मैनेजर की मदद
- सुरक्षा और प्रोफेशनल टूर एस्कॉर्ट की सुविधा
संपर्क के लिए जानकारी
पटना ऑफिस: बिस्कोमान टॉवर, चौथी मंजिल, पश्चिम गांधी मैदान, पटना - 800001
- ईमेल: [email protected]
- संपर्क: 8595904073, 7003125136, 7003125159, 8595937731, 8595937732, 7980025765
गया ऑफिस: टूरिज्म सूचना और सुविधा केंद्र, प्लेटफॉर्म नंबर 1, गया - 823001
- ईमेल: [email protected]
- संपर्क: 8595937723
दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे एक ही पैकेज में कई प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Coorg Tour Package: 10 हजार से कम में करें 'भारत के स्कॉटलैंड' की सैर, कूर्ग टूर के लिए ऐसे करें बुकिंग












Click it and Unblock the Notifications