IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कराएगा 4 धाम की यात्रा, कैसे करना होगा रजिस्टर, आएगा कितना खर्च?

IRCTC Char Dham Tour Package: देशभर के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने उन यात्रियों के लिए एक बेहतरीन मौका दिया है, जो चारधाम के साथ-साथ देश के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं।

IRCTC का नया चारधाम टूर पैकेज 5 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें 17 दिनों की इस अद्भुत यात्रा के दौरान श्रद्धालु बद्रीनाथ, पुरी जगन्नाथ, रामेश्वरम जैसे प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस 'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' से कराई जाने वाली यह यात्रा आध्यात्मिक शांति और आरामदायक अनुभव का बेहतरीन संगम होगी।

IRCTC Char Dham Tour Package

किन धामों के होंगे दर्शन

इस टूर पैकेज में उत्तर से बद्रीनाथ, पूरब से पुरी जगन्नाथ, दक्षिण से रामेश्वरम और पश्चिम से द्वारका के मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे कई प्रसिद्ध स्थलों को भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: Ranchi Gorakhpur Express: रांची-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या,देखें डिटेल

यात्रा का विशेष अनुभव

यात्रा 'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' से कराई जाएगी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। ट्रेन में फाइन डाइनिंग रेस्तरां, शॉवर क्यूबिकल, सेंसर वाले वॉशरूम और फुट मसाजर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे, जिससे सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा।

किराया और पैकेज में शामिल सुविधाएं

यात्रियों के लिए चार तरह के किराए तय किए गए हैं -

  • 3एसी - ₹1,26,980
  • 2एसी - ₹1,48,885
  • 1एसी केबिन - ₹1,77,640
  • 1एसी कूपे - ₹1,92,025

इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में ठहरने की सुविधा, शाकाहारी भोजन, एसी गाड़ियों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

कहां से होगी ट्रेन की बोर्डिंग

इस टूर की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। यात्री दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, मेरठ सिटी और मुजफ्फरनगर से ट्रेन में सवार हो सकते हैं।

सरकार की मुहिम को बढ़ावा

IRCTC का यह पैकेज 'देखो अपना देश' और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' अभियान को भी आगे बढ़ाता है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।
ये भी पढ़ें: श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, ये ट्रेन रहेगी शार्ट टर्मिनेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+