18 और 19 अगस्त को बंद रहेगी रेलवे की ये सुविधाएं, ऑनलाइन टिकट बुकिंग में होगी परेशानी
नई दिल्ली। भारतीय रेल की ट्रेनों से सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए ये खबर बेहद खास है। रेलवे यात्रियों को 18 और 19 अगस्त को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टिकट बुकिंग में भी परेशानी होगी। दरअसल दिल्ली में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के अपग्रेडेशन के काम शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों को 18 व 19 अगस्त को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ देर के लिए ऑनलाइन बुकिंग और कैंसिलेशन नहीं हो पाएगा।

काम नहीं करेगा रेलवे का पूछताछ नंबर
इतना ही नहीं सिस्टम अपग्रेडेशन की वजह से रेलवे की पूछताछ सेवा 139 भी प्रभावित रहेगी। आपको इस 139 पर फोन करने पर गाड़ियों की स्थिति या फिर आपने PNR की जानकारी नहीं मिल सकेगी। रेलवे ने इस बारे में पहले से ही जानकारी दे दी है ताकि लोग परेशानी से बच सकें।

बंद रहेंगी ये सेवाएं
रेलवे ने इसे लेकर पहले ही यूचना जारी कर दी है और कहा है कि दिल्ली में 18 और 19 अगस्त को पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम अपग्रेडेशन का काम होगा, जिसके चलते 18 अगस्त को दोपहर 02.15 बजे से 03.15 बजे तक और रात में 11.45 बजे से अगले 01.45 घंटे तक रेलवे की कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान दिल्ली स्थित सभी पीआरएस सेवाएं, रिजर्वेशन काउंटर, पूछताछ दूरभाष संख्या-139 आदि प्रभावित होगी।

रेलवे की नई टाइम टेबल
15 अगस्त से रेलवे की 300 से ज्यादा ट्रेनें नए समय पर चलेंगी। 15 अगस्त से रेलवे का नया टाइमटेबल लागू हो जाएगा। ऐसे में उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने और पहुंचने वाली राजधानी, शताब्दी समेत लगभग 200 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। अगर आप 15 अगस्त या इसके बाद सफर करने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले रेलवे का नया टाइमटेबल जरूर देख लें।












Click it and Unblock the Notifications