अब सिर्फ 2 सेकेंड में बुक होंगे रेलवे के तत्काल टिकट, जानें कैसे?
आईआरसीटीसी ने तत्काल टिकट बुक करने के दौरान भुगतान के लिए मोबिक्विक के साथ साझेदारी की है।
नई दिल्ली। रेलवे टिकट में मारामारी हमेशा से रहती है। सीजन हो या न हो रेल टिकट पाने के लिए आपको परेशानी झेलनी ही पड़ती है। कबी आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हो जाती है त कई पेमेंट में इतना वक्त लग जाताहै कि सीट खत्म होकर टिकट वेटिंग में चली जाती है, लेकिन अब आपको इन सब झंझटों ने आजादी मिल जाएगी। अब आप सिर्फ 2 सेकेंड में तत्काल टिकट बुक करा सकेंगे।

दरअसल आईआरसीटीसी ने तत्काल रेल टिकट बुक करने के दौरान भुगतान के लिए ऑनलाइन वॉलेट कंपनी मोबिक्विक के साथ साझेदारी की है। इस शाझेदारी के बाद मोबिक्विक ने दावा किया है कि अब तत्काल टिकट बुक कराते वक्त ई-कैश ट्रांजैंक्शन पहले से ज्यादा आसान और सफल होंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने दावा किया है कि सिर्फ दो सेकेंड के अंदर ही रेल टिकट बुक करने पर मोबिक्विक के जरिए भुगतान किया जा सकता है।
मोबिक्विक ने इससे पहले आईआरसीटीसी एप और फूडऑनट्रैक प के साथ साझेदारी की है और अब इसने तत्काल बुकिंग को ज्यादा आसान बनाने के लिए रेलवे के साथ साझेदारी की है। आपको बता दें कि रेलवे की हर रोज की जाने वाली औसतन 15 फीसदी टिकट बुकिंग तत्काल ही होती है। अब मोबिविक्स के आप सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच अपने टिकट बुक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications