ईरान की मिसाइल का कतर के LNG सप्लाई हब पर हमला, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, क्या भारत पर आएगा नया संकट
Iran Missile Strike on Qatar LNG Hub मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कतर के Ras Laffan Industrial City में धमाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह हमला ईरान की मिसाइल से हुआ है।
बता दें कि रास लफ्फान कोई साधारण जगह नहीं है। यह दुनिया का सबसे बड़ा LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस सप्लाई हब माना जाता है। यहां से एशिया, यूरोप और दुनिया के कई हिस्सों में गैस सप्लाई की जाती है। जिसमें भारत भी शामिल है।

ऐसे में यहां पर किसी भी तरह का हमला सीधे तौर पर ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को प्रभावित कर सकता है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बड़ा विस्फोट और आसमान में उठती आग की लपटें देखी जा सकती हैं। ईरान ने बुधवार की शाम को कतर के रास लफान इंजस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल से अटैक किया। इस हमले में कतर को काफी नुकसान हुआ है।
गैस और तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खुद कतर एनर्जी ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारों का मानना है कि खाड़ी के देशों में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमले के बाद गैस और तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इस तरह की घटनाएं बढ़ती हैं, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों पर पड़ सकता है। साथ ही, पहले से तनाव झेल रहे मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ सकते हैं।
कतर भारत का सबसे बड़ा गैस सप्लायर
पूरी दुनिया में गैस और तेल की किल्लत बढ़ती जा रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत में इस समय एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी का संकट गहराता जा रहा है। कतर भारत का सबसे बड़ा गैस सप्लायर है। भारत सबसे अधिक गैस कतर से ही लेता है। करीब 47 फीसदी गैस का आयात कतर से होता है। भारत हर साल करीब 27 मिलियन टन एलएनजी आयात करता है। इसमें कतर से 47 फीसदी यानी करीब 12-13 मिलियन टन प्रति साल आता है। ऐसे में कतर पर हुए इस हमले से एक नया संकट खड़ा हो गया है। जिसका असर आने वाले दिनों में पड़ सकता है।
खतरनाक और चौंकाने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। अधिकतर लोग इसे खतरनाक और चौंकाने वाला वीडियो बता रहे हैं। Vasim Kwality @vasimkwality का कहना है कि रास लफ़्फान कोई साधारण जगह नहीं है, यह दुनिया का सबसे बड़ा LNG (Liquefied Natural Gas) सप्लाई हब है। यहाँ से निकलने वाली गैस कई देशों की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करती है। Noshad Mohammad Rangrej @noshad1986 लिखते हैं कि आग वहां लग रही है....,लेकिन महंगाई कि राख सीधी जेब में गिरेगी। इस तरह पूरी दुनिया इस वीडियो के सामने आने के बाद चिंतित है।
जब ईरान की मिसाइल कतर के रास लफ्फान में गैस फैसिलिटी पर गिरी.
रास लफ्फान दुनिया का सबसे बड़ा LNG सप्लाई हब है.
वीडियो देखिए 👇 pic.twitter.com/RC57s8b1ce
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 19, 2026












Click it and Unblock the Notifications