Iran Israel War: कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK शिवकुमार बोले- 'राज्य सरकार अलर्ट, फंसे लोगों को लाएंगे वापस'
Iran Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव काफी बढ़ गया है। यूएई और मिडिल ईस्ट जाने वाली विमान कई फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं और लोग बड़ी संख्या में फंस गए हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वहां फंसे लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। केरल, कर्नाटक और अन्य राज्यों से कई लोग वहां गए हुए हैं। केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। उन्हें दिल्ली कमिश्नर के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे दो विधायक बोजेगौड़ा और ए.सी. श्रीनिवास भी वहां फंसे हैं और हम उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हर नागरिक की सुरक्षा जरूरी है। वहां जो हो रहा है, वह सही नहीं है। हमारा देश शांति में विश्वास करता है और हमेशा शांति व सद्भाव से रहा है।'

Iran Israel War: स्कूल पर इजरायली हमले को बताया दुखद
ईरान के एक स्कूल में हुई एयर स्ट्राइक में 40 छात्राओं की मौत की खबर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्कूल पर हमला निंदनीय है। हालांकि, भारतीयों की सुरक्षा पर उन्होंने कहा, 'किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हम केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे और कन्नड़ संगठनों से लोगों का मनोबल बढ़ाने की अपील करते हैं। कल रात एयरस्ट्राइक हुई, जिससे लोग डरे हुए हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है।'
डिप्टी सीएम DK Shivakumar ने कर्नाटक के लोगों को दिया भरोसा
उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री के संपर्क में भी रहूंगा। केंद्र और राज्य सरकार अलग-अलग हेल्पलाइन नहीं बना सकतीं। राज्य सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी भी कार्रवाई को विदेश मंत्रालय के माध्यम से ही किया जाना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी लोगों में विश्वास और साहस पैदा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक से बड़ी संख्या में लोग विदेश जाते हैं। हम उन्हें भरोसा देते हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications