अब इरा सिंहल को ब्रांड बनाते उनके स्कूल

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कहते हैं कि हारे को हरिराम। और अगर इंसान सफल हो जाए तो सब उसके साथ हो जाते हैं। इरा सिंहल के साथ भी यह हो रहा है। साल 2014 की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पहले स्थान पर रहने वाली इरा को अब उसके दिल्ली से लेकर मेरठ के स्कूल अपने ब्रांड एंबेसेडर के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं।

Ira Singhal is becoming brand ambassadors of her alma-maters

आर्मी स्कूल

इरा के स्कूली दिनों के कुछ साल राजधानी के आर्मी पब्लिक स्कूल में भी गुजरे। धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल उसे अपने यहां आमंत्रित कर रहा है। आज उसकी तरफ से टाइम्स आफ इंडिया में एक विज्ञापन भी छपा है। उसमें इरा को उसकी शानदार कामयाबी के लिए बधाई देते हुए बताया गया है कि वह आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ी।

मेरठ का सोफिया स्कूल

इरा का संबंध मेरठ से है। मेरठ से बहुत से बच्चे अपनी स्कूल-कालेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख कर लेते हैं। इरा ने मेरठ के सोफिया स्कूल में भी पढ़ाई की है। जानकारों ने बताया कि सोफिया स्कूल मैनेजमेंट भी इरा को अपने यहां आमंत्रित कर रहा है।

अब देखने वाली बात ये है कि इरा को दिल्ली यूनिवर्सिटी का फैक्ल्टी आफ मैनजमेंट स्टडीज कब आमंत्रण देता है। इरा वहां भी पढ़ी हैं। अब ये तो देखने वाली बात है कि इरा क्या अपने पुराने स्कूलों में जाने का वक्त निकाल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+