दाऊद का भाई इकबाल कासकर को 4 दिनों की पुलिस डिमांड
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। ठाणे कोर्ट ने इकबाद कासकर समेत दो और आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इकबाल कासकर को बिल्डर्स से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वो दाऊद के साथ संपर्क में है।

पुलिस ने 19 सिंतबर को कासकर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद इकबाल से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वो पाकिस्तान में बैठे अपने भाई दाऊद से संपर्क में है। वो जीमेल चैट के जरिए दाऊद से बात करता है। उसने ये भी कहा कि भिंडी बाजार में हुसैनी इमारत गिरने के बाद दाऊद से बात हुई थी।
वहीं पुलिस को ये भी पता चला है कि इकबाल से बर्नर फोन के जरिए दाऊद से बात की। पुलिस की गिरफ्तार में आए इकबाल ने पुलिस से दाऊद से जुड़ी कई और जानकारी भी दी। ठाणे पुलिस के डीसीपी के अभिषेक त्रिमुथ ने जानकारी दी कि पुलिस ने इकबाल कासकर का जीमेल अकाउंट का पासवर्ड और उससे जुड़ी जानकारी ले ली, जिसके बाद पुलिस को दाऊद और इकबाल से जुड़े कई सबूत हाथ लगे।












Click it and Unblock the Notifications