सोहराबुद्दीन मामले की जांच करने वाले IPS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, गृह मंत्रालय ने ठुकराया
नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले की जांच करने वाले गुजरात कैडर 1992 के आईपीएस अधिकारी रजनीश राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महज एक लाइन का नोट लिखकर कि उन्हें रिटायर्ड समझा जाए, राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने खुद की मर्जी से सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके आवेदन को गृह मंत्रालय ने ठुकरा दिया। लेकिन केंद्र के फैसले को राय ने अब अहमदाबाद स्थित केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में चुनौती दी है। जिसके बाद अधिकरण ने केंद्र और गुजरात सरकार से 10 दिसंबर को नोटिस जारी करके 1 जनवरी 2019 तक जवाब देने को कहा है।

आपको बता दें कि राय आधिकारिक रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तैनात थे। वह यहां काउंटर इमर्जेंसी और एंटी टेररिज्म स्कूल के आईजी के पद पर थे। उनके इस्तीफा देने को जब गृह मंत्रालय ने अस्वीकार कर दिया तो उनसे कहा गया कि तुरंत अपनी ड्यूटी को ज्वाइन करें। गौरतलब है कि इससे पहले 2017 में शिलांग में तैनाती के दौरान राय ने असम में दो कथित आतंकवादियों के मारे जाने को संदिग्ध एनकाउंटर बताया था और उनकी इस रिपोर्ट के बाद राय का ट्रांसफर चित्तूर कर दिया गया था।
गौरतलब है कि राय की इसी वर्ष 25 अगस्त को 50 वर्ष आयु हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के तहत रिटायरमेंट के लिए आवेदन किया था। राय ने सोहराबुद्दीन, पत्नी कौसर बी और तुलसीराम प्रजापित के कथित फर्जी एनकाउंटर की जांच के दौरान पहली गिरफ्तारियां की थी। जिसमे तीन आईपीएश अधिकारी डीजी वंजारा, राजकुमार प्रधान और राजस्थान कैडर के अधिकारी दिनेश सएमएन भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें- 1984 सिख दंगा: बाप-बेटी की वो जोड़ी, जिसने सज्जन कुमार को उसके अंजाम तक पहुंचाया












Click it and Unblock the Notifications