यूपी के एक पुलिसवाले ने बदल दी महकमे की तस्वीर, किया ऐसा काम सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अफसर ने इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। आमतौर पर पुलिस की धारणा लोगों के मन में काफी अलग होती है। लोगों को लगता है कि वो गुस्सैल होते हैं और बेवजह परेशान करते हैं लेकिन मेरठ के इस पुलिस अफसर ने सभी को झूठा साबित कर दिया है।
मेरठ। उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अफसर ने इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। आमतौर पर पुलिस की धारणा लोगों के मन में काफी अलग होती है। लोगों को लगता है कि वो गुस्सैल होते हैं और बेवजह परेशान करते हैं लेकिन मेरठ के इस पुलिस अफसर ने सभी को झूठा साबित कर दिया है। इस पुलिस अफसर की कहानी यूपी पुलिस के 1090 सेवा के आईजी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है।

नवनीत सिकेरा ने इस पुलिस अफसर की तारीफ करते हुए पूरा वाक्या बताया। उन्होंने लिखा, 'मेरठ में दिनांक 13 नवंबर 2017 को एक ऐसी घटना घटी जो सभी के दिल के भीतर तक छाप छोड़ गई, अधिकांश पर पुलिस पर आरोप लगते हैं कि पुलिस जनता की समस्याओं पर ध्यान ना देते हुए अपनी जेब भरने पर अधिक ध्यान देते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा 'थाने के बाहर एक फरियादी महिला रोते हुए पहुँची जिसे देखकर वहां उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने उसको थाने में बिठाकर पानी पिलाया फिर उससे समस्या पूछी, महिला ने थाना प्रभारी से मिलने की बात रखी इस पर पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को सूचित किया।' नवनीत सिकेरा ने आगे लिखते हुए बताया कि कैसे थाना प्रभारी ने न केवल महिला की बात सुनी, बल्कि उसे बिठाकर खाना भी खिलाया और उसकी समस्या भी हल की।
फेसबुक पर लिखा उनका ये पोस्ट दिलों को जीत रहा है। हर कोई थाना प्रभारी की तारीफ करते नहीं थक रहा है। यहां पढें पूरा लेख-












Click it and Unblock the Notifications