IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा बनेगी KBC-12 की अगली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का जवाब?

IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा बनेगी KBC-12 की अगली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का जवाब?

नई दिल्‍ली। सोनी टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति जिसे अमिताभ बच्‍चन द्वारा होस्‍ट किया जाता है इस क्विज शो को जल्‍द ही अपना दूसरा करोड़पित मिलने वाला है। बुधवार को 'कौन बनेगा करोपड़ति' के 12वें सीज़न को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। केबीसी सीजन 12 में पहली करोड़पति बनने वाली रांची की नाजिया नसीम थीं जिन्‍होंने 1 करोड़ जीतने के बाद 7 करोड़ के सवाल पर क्विट कर दिया था। वहीं अब केबीसी के इतिहास मे पहली बार ऐसा होगा कि चंद दिनों के अंतराल पर ही उसे एक और करोड़पति कंटेस्टेंट मिलने वाला है इसमें सबसे रोचक बात ये है कि इस सीजन की दूसरी करोड़पति कंटेस्टेंट भी एक महिला ही होंगी।

आईपीएस मोहिता शर्मा होगी केबीसी की अगली करोड़पति

आईपीएस मोहिता शर्मा होगी केबीसी की अगली करोड़पति

गुरुवार को सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नंवबर के एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया। जिसमें मोहिता शर्मा नाम की एक महिला आईपीएस अधिकारी 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीतती नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही मोहिता शर्मा इस सीजन की दूसरी करोड़पति बन जाएगी। मोहिता शर्मा एक आईपीएस अधिकारी हैं।

अमिताभ बच्‍चन ने मोहिता को दी ये सलाह

अमिताभ बच्‍चन ने मोहिता को दी ये सलाह

सोनी टीवी के इस वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ बच्‍चन मोहिता शर्मा को बहुत सावधानी और होशियारी से खेलने की सलाह देते दिख रहे हैं। और मोहिता कह रही हैं ‘चाहें कम धनराशी जीतकर जाऊं, लेकिन जब रात को सोऊं तो लगे कि हां मैंने बढ़िया खेला'। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपने सिग्नेचर अंदाज में मोहिता के एक करोड़ रुपये जीतने का ऐलान करते दिख रहे हैं।

मोहिता क्या दे पाएंगी सात करोड़ के प्रश्‍न का जवाब ?

मोहिता क्या दे पाएंगी सात करोड़ के प्रश्‍न का जवाब ?

मोहिता शर्मा से एक करोड़ का कौन सा सवाल पूछा गया ये इस वीडियो में नहीं दिखाया लेकिन आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा द्वारा 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद उनसे 7 करोड़ रुपए का सवाल ज़रूर पूछते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि 1 करोड़ जीतने के बाद अब वो 7 करोड़ की भारी धनराशी भी जीत पाएंगी या नहीं ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।

IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा बनेगी KBC-12 की अगली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का जवाब?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+