IPS मनोज शर्मा की पत्नी श्रद्धा जोशी ने 18-19 सालों से नहीं किया ये काम, पति के कहने पर कर दिया बड़ा 'त्याग'
IPS Manoj Sharma: आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस पत्नी श्रद्धा जोशी फिल्म '12th Fail' के आने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मनोज शर्मा की संघर्ष भरी कहानी के साथ-साथ युवाओं को उनकी और श्रद्धा की लव स्टोरी भी खूब पसंद आ रही है।
मनोज और श्रद्धा की प्रेम कहानी दिल्ली के मुर्खजी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने के दौरान शुरू होती है। मनोज और श्रद्धा की प्रेम कहानी ये दिखाती है कि, अगर आपके पास सही पार्टनर है तो आपकी पढ़ाई और करियर में वो बाधा नहीं बनती है।

मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी के कई किस्से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। मनोज के कहने पर श्रद्धा ने एक चीज पिछले 18-19 सालों से छोड़ दी है।
मनोज एक इंटरव्यू में बताते हैं, 'अगर आपको ईमानदारी को पकड़ना है तो, उसका एक ही तरीका है, वो ये कि अपने खर्चे कम कर डालो। लालचों से ऊपर उठ जाइए...एक तरीका ये भी है कि जो चीजें, ज्यादा पैसा खर्च करती है, उसे छोड़ दीजिए।'
मनोज शर्मा ने आगे कहा, 'मुझे डायमंड और सोने से बहुत दिक्कत है, क्योंकि मुझे लगता है कि ये कलयुग के सिंबल हैं। और मुझे लगता है कि आप इसमें जाएंगे, तो आप कितना भी पैसा कमा लीजिए...आप पूरा नहीं कर पाएंगे, डायमंड इतना महंदा आता है, कहां से लाओगे, आप इस सैलरी में...। तो मैंने श्रद्धा से कहा कि, 'श्रद्धा क्या ऐसा हो सकता है कि क्या तुम डायमंड ना पहनो, कभी सोना ना पहनो...। श्रद्धा ने इसपर कहा कि हां....।'
मनोज ने आगे कहा, 'अब इस बात के 18-19 लगभग 20 साल हो गए हैं, श्रद्धा ने आज तक डायमंड नहीं पहना, आज तक सोना नहीं पहना है। आज तक हम किसी जूलरी की दुकान पर नहीं गए हैं। ज्वेलर्स दोस्त लोग बोलते रहते हैं, यार कभी तो आओ देखने के लिए...। लेकिन क्या है कि खरीदना ही नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications